Arushi Murder Case: 9 साल तक चला मामला, जानिए कब-कब क्या-क्या हुआ?
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज आरुषि हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए राजेश तलवार और नुपुर तलवार को बरी कर दिया है।
Recommended Video

नई दिल्ली। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज आरुषि हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए राजेश तलवार और नुपुर तलवार को बरी कर दिया है। आरुषि तलवार के माता-पिता राजेश तलवार और नुपुर तलवार ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। 16 मई 2008 को आरुषि तलवार का शव घर से बरामद हुआ था। राजेश और नुपुर ने सीबीआई कोर्ट के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसमें सीबीआई कोर्ट ने आरुषि की हत्या के लिए नुपुर और राजेश तलवार को दोषी करार दिया था। तलवार दंपति 2013 से गाजियाबाद की डासना जेल में हैं। आईए डालते हैं इस पूरे मामले की टाइमलाइ पर एक नजर

Arushi Murder Timeline
16 मई 2008
आरूषि का शव नोएडा स्थित घर में बेडरूम में मिला, आरुषि का गला रेतकर हत्या की गई थी। घर में काम करने वाले हेमराज पर हत्या का आरोप लगा
17 मई 2008
हेमराज का शव घर की टेरेस से बरामद हुआ।
18 मई 2008
पुलिस ने बताया कि हत्या सर्जिकल औजार से हुई है, घर के भीतर किसी पर शक जताया गया
19 मई 2008
तलवार के घर में काम करने वाले दूसरे कर्मचारी विष्णु पर हत्या का आरोप लगा
21 मई 2008
दिल्ली पुलिस ने हत्या की जांच शुरू की
22 मई 2008
हत्या का आरोप तलवार दंपति पर लगा, इस मामले की जांच ऑनर किलिंग के तौर पर शुरू हुई। पुलिस ने आरुषि के दोस्तों से पूछताछ शुरू की, जिससे उसने हत्या से पहले 45 दिनों में 688 बार बात की थी।
23 मई 2008
राजेश तलवार को दोहरे हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार किया गया
1 जून 2008
सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की
13 जून 2008
सीबीआई ने राजेश तलवार, कृष्णा को गिरफ्तार किया
20 जून 2008
राजेश तलवार का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराया गया
25 जून 2008
नुपुर तलवार का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराया गया, पहले टेस्ट में कुछ खास नहीं निकला
3 जुलाई 2008
सुप्रीम कोर्ट ने उस पीआईएल को खारिज किया जिसमे नार्को एनालिसिस टेस्ट को चुनौती दी गई थी
12 जुलाई 2008
राजेश तलवार को डासना जेल से आजाद किया गया।
5 जनवरी 2010
सीबीआई ने तलवार दंपति का नार्को टेस्ट कराने के लिए याचिका दायर की
29 दिसंबर 2010
सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट फाइल की, नौकरों को क्लीन चिट दी गई, लेकिन दंपति पर सवाल खड़ा किया गया।
25 जून 2011
राजेश तलवार पर गाजियाबाद कोर्ट में हुआ हमला
9 फरवरी 2011
कोर्ट ने सीबीआई रिपोर्ट को मंजूर किया, तलवार दंपति पर इस रिपोर्ट में सबूतों को मिटाने का आरोप था
21 फरवरी 2011
तलवार दंपति ने इलाहाबाद हाई कोर्ट का रुख किया, उनके खिलाफ ट्रायल को रद्द करने की मांग की ।
18 मार्च 2011
हाई कोर्ट ने तलवार दंपति की याचिका को खारिज किया और दंपति के खिलाफ जांच का आदेश दिया।
19 मार्च 2011
तलवार दंपति ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जिसमें ट्रायल को रोकने की अपील की
6 जनवरी 2012
सुप्रीम कोर्ट ने तलवार दंपति की याचिका को खारिज किया और ट्रायल को जारी रखने का निर्देश दिया
11 जून 2012
स्पेशल जज एस लाल के सामने फिर से शुरू हुआ मामले का ट्रायल
10 अक्टूबर 2013
फाइनल बहस शुरू हुई
25 नवंबर 2013
गाजियाबाद की सीबीआई कोर्ट ने दंपति को आरोपी ठहराया
26 नवंबर 2013
सीबीआई कोर्ट ने तलवार दंपति को उम्रकैद की सजा सुनाई
21 जनवरी 2014
राजेश तलवार और नुपुर तलवार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में सीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील की
19 मई 2014
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज किया
11 जनवरी 2017
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने तलवार दंपति के सीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा।
17 सितंबर 2017
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आरुषि और हेमराज हत्याकांड में अपना फैसला सुरक्षित रखा।
इसे भी पढ़ें- PICs: बेटे की हत्या पर बेबस मां ने पांच महीने के इंतजार के बाद तोड़ी चुप्पी
-
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
LPG Hits Induction Market: मार्केट से इंडक्शन स्टोव गायब? सिलेंडर बुकिंग पर 20 दिन की वेटिंग- Ground Report -
पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी के बीच मोदी सरकार हुई अलर्ट, उठाया ये बड़ा कदम












Click it and Unblock the Notifications