सीएम ममता बनर्जी का ऐलान- 5 मई से मिलेगी कोरोना की फ्री वैक्सीन, इस राज्य ने भी किया मुफ्त
कोलकाता/भोपाल, 22 अप्रैल। कोरोना वायरस महामारी के बीच जारी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आज छठे चरण का मतदान हुआ। कोविड के प्रसार को देखते हुए चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को रोड शो पर रोक लगा दी है वहीं नेताओं द्वारा सुरक्षा नियमों का पालन ना किए जाने पर खेद भी जताया है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरुवार को ऐलान किया कि 5 मई के बाद वह 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए मुफ्त में कोविड वैक्सीन उपलब्ध करवाएंगी।

Recommended Video
सीरम इंस्टीट्यूट तय की वैक्सीन की कीमत
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप और वैक्सीन की मांग के बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने राज्यों और प्राइवेट अस्पतालों के लिए वैक्सीन के एक डोज की कीमत तय कर दी है। इसके तहत कोविशील्ड की एक खुराक प्राइवेट अस्पताल में जहां 600 रुपए में मिलेगी, वहीं सरकारी अस्पताल में इसकी कीमत 400 रुपए प्रति डोज होगी। सीरम इंस्टीट्यूट के इस फैसले के बाद अब राज्य सरकारों ने अपने नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए इसे सरकारी अस्पतालों में मुफ्त उपलब्ध कराने की बात कही है।
यह भी पढ़ें: 18 साल से ज्यादा के सभी भारतीयों को कोरोना वैक्सीन देने का खर्च जीडीपी के एक फीसदी से भी कम: स्टडी
मध्य प्रदेश में भी मुफ्त मिलेगी वैक्सीन
गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ऐलान किया कि राज्य के 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को मुफ्त टीकाकरण प्रदान किया जाएगा। सीएम चौहान के इस फैसले के बाद गरीब वर्ग को लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि अब तक सिर्फ केंद्र सरकार ही सीरम इंस्टीट्यूट से टीके खरीदकर राज्यों तक पहुंचा रही थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी राज्य सरकारें लिबरलाइज्ड प्राइसिंग और त्वरित राष्ट्रीय टीकाकरण रणनीति के अनुसार वैक्सीन निर्माताओं से कोविड वैक्सीन की खुराक लेने के लिए स्वतंत्र हैं।












Click it and Unblock the Notifications