ARPAN Kendra क्या है? दिल्‍ली के 10 मेट्रो स्‍टेशन पर हो रही शुरू ये स‍ुविधा, इस नयाब पहल के बारे में

Arpan Kendra Facility: अक्सर में बगैर इस्तेमाल के कपड़े अलमारी में जगह घेरते हैं। अगर आप भी ऐसे कपड़ों को फेंकने के बजाय उनका सही इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दिल्ली में बढ़ते टेक्सटाइल कचरे को कम करने और जरूरतमंदों तक उपयोगी संसाधन पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार और Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) ने एक नई पहल शुरू करने का फैसला किया है। '

अर्पण केंद्र' (ARPAN Kendra) नाम की इस योजना के तहत मेट्रो यात्रियों को पुराने और उपयोग योग्य कपड़े दान करने की सुविधा मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य कपड़ों की बर्बादी रोकना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और पुनर्चक्रण के जरिए रोजगार के अवसर पैदा करना है।

Arpan Kendra Facility

क्या है 'अर्पण केंद्र'?

'अर्पण केंद्र' एक विशेष कपड़ा दान अभियान है, जिसके तहत दिल्ली के प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर कलेक्शन बॉक्स लगाए जाएंगे। यात्री अपने घरों में पड़े पुराने लेकिन उपयोग योग्य कपड़ों को इन बॉक्स में जमा कर सकेंगे। इससे लोगों को कपड़े दान करने के लिए अलग से किसी संस्था या केंद्र तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कपड़ों को मिलेगा नया जीवन

कलेक्शन बॉक्स में जमा किए गए कपड़ों को उनकी स्थिति और उपयोगिता के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा। इसके बाद गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) और स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की मदद से इन कपड़ों को रिसाइकिल कर नए और उपयोगी उत्पादों में बदला जाएगा। इस प्रक्रिया से संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और कई लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

टेक्सटाइल कचरे की समस्या से निपटने की कोशिश

विशेषज्ञों के अनुसार, टेक्सटाइल वेस्ट आज पर्यावरण के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है। हर साल बड़ी मात्रा में फेंके जाने वाले कपड़े लैंडफिल साइट्स पर दब जाते हैं, जिससे प्रदूषण और कचरे की समस्या बढ़ती है। 'अर्पण केंद्र' पहल इस चुनौती से निपटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। यह अभियान स्वच्छ, हरित और टिकाऊ दिल्ली के लक्ष्य को भी मजबूती देगा।

इन 10 मेट्रो स्टेशनों पर लगाए जाएंगे कलेक्शन बॉक्स

योजना के पहले चरण में दिल्ली के 10 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर कपड़ा संग्रह केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें शाहदरा (रेड लाइन), मोहन एस्टेट (वायलेट लाइन), रोहिणी वेस्ट (रेड लाइन), लाजपत नगर (वायलेट और पिंक लाइन), मालवीय नगर (येलो लाइन), मयूर विहार फेज-I (ब्लू और पिंक लाइन), हौज खास (येलो और मैजेंटा लाइन), पंजाबी बाग वेस्ट (पिंक और ग्रीन लाइन), द्वारका (ब्लू लाइन) और शालीमार बाग (पिंक लाइन) मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।

सामाजिक और पर्यावरणीय लाभ

इस पहल से न केवल कपड़ों की बर्बादी कम होगी, बल्कि जरूरतमंद समुदायों तक संसाधन पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। साथ ही, रिसाइक्लिंग और अपसाइक्लिंग गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर आजीविका के नए अवसर भी विकसित हो सकेंगे। 'अर्पण केंद्र' को दिल्ली में सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+