CUSAT CAT Result 2026: कोचीन यूनिवर्सिटी कॉमन एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट जारी, कहां से डाउनलोड करें रैंक कार्ड?

CUSAT CAT 2026 Results: कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CUSAT) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए हजारों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट admissions.cusat.ac.in पर जाकर अपना स्कोर और रैंक देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी।

रिजल्ट जारी होने के साथ ही अब आगे की प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है। जिन छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है, वे काउंसिलिंग और सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर लें और आगे आने वाले सभी अपडेट पर नजर बनाए रखें।

CUSAT CAT 2026 Results

मई में तीन दिन चली थी परीक्षा

CUSAT CAT 2026 का आयोजन 9, 10 और 11 मई 2026 को किया गया था। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में हुई थी। हर दिन उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया गया था। देशभर के छात्रों ने विश्वविद्यालय के अलग-अलग यूजी और पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए परीक्षा दी थी।

ये भी पढ़ें: पैसे दो, पेपर लो! CBI ने खोली मनीषा वाघमारे की एक-एक पोल, कोर्ट ने किया राहत देने से इनकार, नहीं मिली बेल

पहले जारी हुई थी आंसर-की

परीक्षा खत्म होने के बाद विश्वविद्यालय ने 14 मई 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। इसके बाद छात्रों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। उम्मीदवार 17 मई तक अपनी आपत्तियां और सुझाव भेज सकते थे। सभी आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम मूल्यांकन पूरा किया गया और अब रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।

क्या है CUSAT CAT?

CUSAT CAT विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए विभिन्न अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है। परीक्षा में मिले अंक और रैंक के आधार पर उम्मीदवारों को आगे की एडमिशन प्रक्रिया में शामिल किया जाता है।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट admissions.cusat.ac.in पर जाएं। इसके बाद लॉगिन सेक्शन में जाकर अपना रजिस्टर्ड यूजरनेम या ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। लॉगिन होने के बाद रिजल्ट या रैंक लिस्ट लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।

रैंक कार्ड में मिलेगी ये जानकारी

CUSAT CAT 2026 के रैंक कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, ऑल इंडिया रैंक (AIR) या कैटेगरी रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जरूरी जानकारियां दी गई होंगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे डाउनलोड करने के बाद सभी विवरण ध्यान से जांच लें।

गलती मिलने पर तुरंत करें संपर्क

यदि रैंक कार्ड में किसी भी तरह की जानकारी गलत दिखाई देती है, तो उम्मीदवारों को तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। साथ ही रैंक कार्ड की एक कॉपी सुरक्षित रखना जरूरी है, क्योंकि आगे की प्रवेश प्रक्रिया के दौरान इसकी जरूरत पड़ सकती है।

अब शुरू होगी काउंसिलिंग प्रक्रिया

रिजल्ट जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को काउंसिलिंग में हिस्सा लेना होगा। इसी प्रक्रिया के तहत रैंक, सीटों की उपलब्धता और अन्य तय नियमों के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले नए नोटिफिकेशन और काउंसिलिंग शेड्यूल पर लगातार नजर बनाए रखें।

ये भी पढ़ें: 'पीएम मोदी खुद रख रहे हैं NEET पर नजर' शिक्षा मंत्री ने छात्रों को दिया भरोसा, कहा- समय पर आएगा रिजल्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+