Pranit More Biryani Row: ₹370 की बिरयानी पड़ी भारी! कॉमेडियन प्रणीत मोरे पर FIR, महिला आयोग ने भी लिया एक्शन

Pranit More 370 Biryani Row: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से वायरल हो रहे '370 रुपये की बिरयानी' (₹370 Biryani Controversy) विवाद ने अब कानूनी रूप लिया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र साइबर पुलिस (Maharashtra Cyber Police) ने स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे (Pranit More) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह कार्रवाई उनके एक शो के दौरान महिला की सहमति (Consent) और मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियों को बढ़ावा देने के आरोप में की गई है।

pranit-more-370-biryani-remark-maharashtra

दूसरी ओर, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी इस पूरे वाकये पर कड़ा रुख अपनाते हुए कॉमेडियन प्रणीत मोरे और विवादित टिप्पणी करने वाले दर्शक हिमांशु जांगड़ा (Himanshu Jangra) को समन जारी कर दिया है।

क्या था पूरा मामला और '370 रुपये की बिरयानी' का विवाद?

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब प्रणीत मोरे के एक लाइव स्टैंड-अप कॉमेडी शो का एक छोटा वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विवाद की शुरुआत गुरुग्राम में आयोजित एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो से हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक दर्शक, जिसकी पहचान 23 वर्षीय हिमांशु जांगड़ा के रूप में हुई, अपनी डेट का जिक्र करते हुए कहता है कि उसने लड़की पर ₹370 की बिरयानी खर्च की थी और इसलिए उसे अपने इंवेस्टमेंट का रिटर्न मिलना चाहिए था।

इस दौरान मंच पर मौजूद कॉमेडियन प्रणीत मोरे और दर्शकों की भीड़ उस टिप्पणी पर हंसती नजर आती है। वीडियो में यह भी आरोप लगाया गया कि मोरे ने उस टिप्पणी को रोकने या उसका विरोध करने की कोशिश नहीं की।

युवक यहीं नहीं रुका, उसने आगे बताया कि जब लड़की ने उसे घर छोड़ने के लिए कहा, तो वह उसे उसकी मर्जी के खिलाफ एक अंधेरे पार्क में ले गया और रात होने का इंतजार किया। इस पूरी बातचीत के दौरान कॉमेडियन प्रणीत मोरे और वहां मौजूद भीड़ उसे रोकने या टोकने के बजाय लगातार हंसती रही और तालियां बजाती रही। यहां तक कि शो के दौरान उसे 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया।

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के अपलोड होने के बाद महिलाओं की सुरक्षा, सहमति और गरिमा को लेकर तीखी बहस छिड़ गई। कुशा कपिला, एल्विश यादव और दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी जैसी कई मशहूर हस्तियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने प्रणीत मोरे की इस बात के लिए कड़ी आलोचना की कि उन्होंने इस घटिया और संवेदनशील टिप्पणी को अपने शो में न सिर्फ बढ़ावा दिया, बल्कि उसका वीडियो एडिट करके सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया।

TMC Rebel Crisis: 'सुवेंदु अधिकारी के लिए सम्मान है' TMC में फूट के बीच ऐसा क्यों बोलीं महुआ मोइत्रा
TMC Rebel Crisis: 'सुवेंदु अधिकारी के लिए सम्मान है' TMC में फूट के बीच ऐसा क्यों बोलीं महुआ मोइत्रा

राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया सुओ मोटो संज्ञान

मामले को बढ़ता देख राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने इस पर सुओ मोटो संज्ञान लिया। महिला आयोग ने कहा- यह वीडियो सार्वजनिक रूप से एक महिला के प्रति यौन उत्पीड़न, जबरदस्ती (Sexual Coercion) और गैर-सहमति वाले व्यवहार का महिमामंडन करता है। किसी महिला की सहमति, गरिमा और शारीरिक स्वायत्तता को कमजोर करने वाले व्यवहार को सामान्य बनाना या उसका जश्न मनाना समाज के लिए बेहद खतरनाक है। इसका महिलाओं की सुरक्षा पर दूरगामी और नकारात्मक असर पड़ता है।"

महिला आयोग ने हरियाणा के DGP को पत्र लिखकर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज करने और 7 दिनों के भीतर 'एक्शन टेकन रिपोर्ट' सौंपने को कहा है। आयोग ने इस मामले में 22 जून 2026 को शाम 4 बजे सुनवाई तय की है।

चौतरफा घिरे आरोपी: नौकरी गई और इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ डिलीट

सोशल मीडिया पर बढ़ते आक्रोश के बाद, गुरुग्राम स्थित ब्रांडिंग और सोशल मीडिया फर्म 'स्टारविक डिजाइन' (Starvik Design), जहां हिमांशु जांगड़ा एक वेब डेवलपर के रूप में काम करता था, ने उसे तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया। कंपनी के संस्थापक विवेक विश्वकर्मा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि यह टिप्पणी उनकी कंपनी के मूल्यों के खिलाफ है और इसके चलते उनके कार्यस्थल और क्लाइंट्स पर बुरा असर पड़ रहा था।

प्रणीत मोरे का अकाउंट हुआ बंद, मांगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद प्रणीत मोरे ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि दर्शक द्वारा की गई टिप्पणी उनके व्यक्तिगत विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती। उन्होंने कहा कि शो के दौरान की गई टिप्पणियों से यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें इसका खेद है।

मुंबई पुलिस का संदेश-बिरयानी सहमति नहीं है

इस बीच, मुंबई पुलिस ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस मामले पर बेहद तीखा और कड़ा संदेश जारी किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। मुंबई पुलिस ने एक क्रिएटिव पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-370 रुपये में आपको एक प्लेट बिरयानी मिलती है। जबकि हमारी लॉक-अप में लंबे समय तक रहने के साथ मुफ्त भोजन परोसा जाता है।

इसके साथ ही पुलिस ने हैशटैग दिया- #BiryaniIsNotConsent (बिरयानी सहमति नहीं है)। ₹370 बिरयानी विवाद ने एक बार फिर सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर महिलाओं की सहमति, सम्मान और लैंगिक संवेदनशीलता को लेकर बहस छेड़ दी है।

TMC Crisis 2026: क्या बाबुल सुप्रियो भी छोड़ने वाले हैं पार्टी? BJP जाने के अफवाहों पर सांसद ने बता दी सच्चाई
TMC Crisis 2026: क्या बाबुल सुप्रियो भी छोड़ने वाले हैं पार्टी? BJP जाने के अफवाहों पर सांसद ने बता दी सच्चाई
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+