क्या फर्जी है चिराग पासवान की डिग्री, B.Tech पास हैं या नहीं? अब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बताया सच

Chirag Paswan B.Tech Degree: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की शैक्षणिक योग्यता को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बृजेंद्र शुक्ला ने दावा किया है कि चिराग के पास बी.टेक. की डिग्री नहीं है। लेकिन अब बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

प्रोफेसर बृजेंद्र शुक्ला के मुताबिक चिराग पासवान ने सिर्फ पहले सेमेस्टर की परीक्षा दी है। इस बयान ने चिराग की शैक्षणिक योग्यता को लेकर चल रही बहस को और तेज कर दिया है। इन दावों के बाद बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी प्रशासन ने चिराग पासवान के शैक्षिक रिकॉर्ड की जांच की है।

Chirag Paswan B Tech Degree

ये भी पढ़ें- Bihar News: चिराग पासवान की लोकसभा सदस्यता को चुनौती देने वाला नहीं है BJP नेता, पार्टी ने लेटर किया जारी

यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और चिराग के चुनावी हलफनामे से हुआ कन्फ्यूजन

चुनाव आयोग को दिए गए अपने हलफनामे में चिराग पासवान ने डिग्री का दावा किए बिना बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में केवल दूसरे सेमेस्टर तक पढ़ाई करने का जिक्र किया है। जिसके बाद इन अफवाहों को और हवा मिली। हंगामे के बीच असिस्टेंट प्रोफेसर बृजेंद्र शुक्ला ने फिर दोहराया कि चिराग ने पहले सेमेस्टर की परीक्षा दी थी, लेकिन निजी कारणों से आगे नहीं पढ़ पाए। इसी वजह से उनका बीटेक कोर्स बंद कर दिया गया। इस बयान ने विवाद को और गरमा दिया।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने चिराग की डिग्री को लेकर क्या कहा?

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने रिकॉर्ड जांचने के बाद पाया कि चिराग पासवान ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में तीन सेमेस्टर पास किए हैं। यूनिवर्सिटी के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि चिराग ने 2003-04 और 2005 के दौरान तीन सेमेस्टर पास किए थे।

यूनिवर्सिटी के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने कहा, "केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने 2003-04 में प्रवेश लिया और 2005 तक पहले तीन सेमेस्टर पास कर लिए।" उन्होंने यह भी जिक्र किया कि असिस्टेंट प्रोफेसर बृजेंद्र शुक्ला के बयान आधिकारिक रिकॉर्ड के बजाय उनके याददाश्त पर आधारित थे और ऐसे दावे करने में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ये भी पढे़ं- 'भाजपा चाहेगी तो मैं...',अमित शाह से मिलने के बाद बदले चिराग पासवान के सुर, जानिए अनबन की अफवाहों पर क्या बोले

चिराग के चुनावी हलफनामे को लेकर अब भी कन्फ्यूजन

चुनावी हलफनामे में चिराग पासवान ने खुद को बी.टेक. सेकेंड सेमेस्टर दिखाया है। चिराग पासवान ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपने हलफनामे में खुद को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक (दूसरे सेमेस्टर) का छात्र बताया है। हलफनामे में कहा गया है, "बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान, झांसी में 2005 में कंप्यूटर साइंस में बी.टेक (दूसरे सेमेस्टर)।"

ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल है कि जब यूनिवर्सिटी के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने कहा है कि चिराग ने तीनों सेमेस्टर के परीक्षा दिए हैं और उनका रिकॉर्ड है तो फिर चिराग ने हलफनामे में खुद को बी.टेक. सेकेंड सेमेस्टर क्यों दिखाया है।

ये भी पढ़ें- 'अब वो भी रास्ता बदल कर चल जाता है', क्या टूट गई चिराग और कंगना की दोस्ती, एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान

चिराग पासवान की लोकसभा सदस्यता को चुनौती

बिहार के एक निवासी ने चिराग पासवान की शैक्षणिक योग्यता को लेकर पटना हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई है। साथ ही चुनाव आयोग से भी शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि चिराग की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से ली गई डिग्री फर्जी है। इस शिकायत ने इस मामले को और उलझा दिया है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की डिग्री पर सवाल उठाने के अलावा हाजीपुर से उनकी लोकसभा सदस्यता को भी चुनौती दी गई है। पटना से राकेश सिंह ने उन पर बलात्कार जैसे गंभीर मामले की जानकारी छिपाने और खगड़िया में पैतृक संपत्ति के बारे में हलफनामे में ब्योरा छिपाने का आरोप लगाया है। इन आरोपों के चलते पटना हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग की गई है।

चिराग पासवान पर यह आरोप पटना के रहने वाले राकेश सिंह ने लगाया है। राकेश खुद को भाजपा नेता बताते हैं। हालांकि भाजपा ने इसका खंडन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+