'भाजपा चाहेगी तो मैं...',अमित शाह से मिलने के बाद बदले चिराग पासवान के सुर, जानिए अनबन की अफवाहों पर क्या बोले

Chirag Paswan News: आरक्षण में क्रीमी लेयर, जातिगत जनगणना, लैटरल एंट्री और यूसीसी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार से अलग रुख रखने वाले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अनबन की अफवाहों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद चिराग पासवान के सुर बदले हुए नजर आए हैं।

चिराग पासवान ने भाजपा के साथ मतभेदों की अफवाहों को भी खारिज कर दिया है। चिराग पासवान ने कहा है कि अगर भाजपा चाहेगी तो लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए के साथ मिलकर लड़ेगी। चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी अटूट निष्ठा के बारे में भी बात की है।

Chirag Paswan News

ये भी पढ़ें- 'अब वो भी रास्ता बदल कर चल जाता है', क्या टूट गई चिराग और कंगना की दोस्ती, एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान

चिराग पासवान बोले- मोदी जी के लिए मेरा प्यार अटूट है

पीटीआई को दिए इंटरव्यू में चिराग पासवान ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के लिए उनका प्यार अटूट है। पीएम मोदी ने कहा, ''नरेंद्र मोदी के लिए मेरा प्यार अटूट है। जब तक वह प्रधानमंत्री हैं, मैं उनसे अविभाज्य हूं। मैं खुद को पीएम नरेंद्र मोदी से अलग नहीं मानता हूं। मेरी पार्टी एनडीए के साथ जुड़ी हुई है।"

चिराग पासवान की यह टिप्पणी मीडिया में इस बात को लेकर चल रही अटकलों के बीच आई है कि क्या एनडीए गठबंधन के दोनों सहयोगियों के बीच सब कुछ ठीक है। चिराग पासवान ने भाजपा के कुछ प्रमुख फैसलों जैसे वक्फ बोर्ड सुधार और नौकरशाही में लैटरल एंट्री के मुद्दे के खिलाफ आलोचनात्मक रुख अपनाया था।

हालांकि अब चिराग ने कहा कि उनके और भाजपा में कोई मतभेद नहीं है। पासवान ने इस बात पर जोर दिया कि उनके विचार सरकार के रुख से मेल खाते हैं।

ये भी पढ़ें- LJP की टूट पर चिराग पासवान ने तोड़ी चुप्‍पी, बोले- 'काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती'

'भाजपा चाहेगी तो मैं बिहार विधानसभा चुनाव साथ में लड़ने को तैयार हूं'

चिराग पासवान ने कहा कि अगर भाजपा चाहे तो वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए के साथ लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, "हमारी पार्टी बिहार और राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के साथ गठबंधन में है। हम दोनों ही क्षेत्रों में गठबंधन धर्म का पालन करेंगे। हालांकि झारखंड जैसे राज्यों में हमारा कोई औपचारिक संबंध नहीं है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम वहां भाजपा के साथ संभावित गठबंधन के खिलाफ हैं। अगर भाजपा और एनडीए के अन्य सहयोगी हमें साथ लेना चाहते हैं, तो हम तैयार हैं।"

पशुपति कुमार पारस और अमित शाह की मुलाकात पर क्या बोले चिराग पासवान?

चिराग पासवान ने अपने अलग हुए चाचा पशुपति कुमार पारस और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच हाल ही में हुई मुलाकात को ज्यादा महत्व नहीं दिया। चिराग पासवान ने कहा, "उन्होंने (पारस) जनता का सारा समर्थन खो दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले भी वे विभिन्न नेताओं से मिलते रहे थे, लेकिन वह प्रयास बेकार साबित हुआ।"

ये भी पढ़ें- 'SC-ST आरक्षण में क्रीमी लेयर नहीं चाहिए', सुप्रीम कोर्ट में अब क्यों याचिका दायर करेंगे चिराग पासवान?

चिराग पासवान बोले- कुछ लोग दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं

चिराग पासवान ने कहा है कि, कुछ लोग उनके और भाजपा के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इसका कोई असर नहीं होने वाला है क्योंकि हमारे रिश्ते में कोई खटास नहीं है। हमारी पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन न केवल बिहार में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत है और रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+