'अब वो भी रास्ता बदल कर चल जाता है', क्या टूट गई चिराग और कंगना की दोस्ती, एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान
Kangana Ranaut Chirag Paswan: अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद कंगना रनौत और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान लोकसभा चुनाव-2024 के बाद से ही अपनी दोस्ती को लेकर सुर्खियों में हैं। को-स्टार रह चुके कंगना रनौत और चिराग पासवान की संसद के बाहर के मुलाकात की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थी। अब कंगना रनौत ने उन तस्वीरों पर और चिराग के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात की है।
कंगना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज की तैयारी में बिजी हैं। फिल्म को लेकर दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने अपनी और चिराग की दोस्ती पर भी बात की है। आजतक को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने अपने और चिराग के वायरल मोमेंट को याद करते हुए कहा कि अब चिराग उन्हें दूर से देखकर अपना रास्ता बदल लेते हैं।

ये भी पढ़ें- 'क्यों पता करनी है जाति? बस 3 ही जाति हैं', कंगना का जातिगत जनगणना पर बड़ा बयान, कांग्रेस बोली- ये तो सवर्ण है
चिराग पासवान के साथ अपनी दोस्ती पर क्या बोलीं कंगना?
कंगना रनौत ने मजाकिया लहजे में कहा, ''चिराग को तो मैं पहले से ही जानती हूं। वो मेरा एक अच्छा दोस्त है। बेचारे ने मेरे को एक-दो बार हंसा दिया...आप लोग तो पीछे ही पड़ गए... अभी वो भी रास्ता बदलकर चला जाता है। ये अच्छा नहीं है।''
कंगना रनौत ने कहा, ''संसद को इन बातों से दूर रखिए, यह हमारे संविधान का मंदिर है। मैं वहां अपने निर्वाचन क्षेत्र को रिप्रजेंट करती हूं।'' बता दें कि कंगना रनौत और चिराग साल 2011 में 'मिले न मिले हम' फिल्म में एक साथ नजर आए थे।
कंगना रनौत ने AajTak को दिए इंटरव्यू में जब अंजना ओम कश्यप ने पूछा कि चिराग जी के साथ आपकी फोटोज इतनी वायरल क्यों हो रही हैं, तो कंगना ने मजाक में जवाब दिया, अरे पार्लियामेंट को छोड़ दो, चिराग मेरा पुराना दोस्त है। 😂#KanganaRanaut #ChiragPaswan
— BaluSingh Rajpurohit 🇮🇳 (@Thebalusingh) August 30, 2024
pic.twitter.com/IxfwsD7t0H
ये भी पढ़ें- 'SC-ST आरक्षण में क्रीमी लेयर नहीं चाहिए', सुप्रीम कोर्ट में अब क्यों याचिका दायर करेंगे चिराग पासवान?
चिराग ने भी कहा था- मैं और कंगना सच में अच्छे दोस्त हैं
इससे पहले, एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में चिराग ने कहा था कि वह और कंगना रनौत वास्तव में एक अच्छे दोस्त हैं। चिराग ने कहा था, "मैं संसद में उनसे मिलने के लिए सच में काफी एक्साइटेड था क्योंकि पिछले 2-3 सालों से मैं अपने जीवन में इतना व्यस्त था कि कनेक्ट टूट गया था।"
चिराग पासवान ने कहा था, ''एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाने के बाद मेरे साथ एक चीज अच्छी हुई कि कंगना और मैं सच में अच्छे दोस्त बन गए।''
ये भी पढ़ें- 'मुझे 8 साल के लिए देश निकाला कर दिया गया था', कंगना रनौत का शॉकिंग खुलासा, बोंली- PM मोदी ने ही.....












Click it and Unblock the Notifications