Bihar News: चिराग पासवान की लोकसभा सदस्यता को चुनौती देने वाला नहीं है BJP नेता, पार्टी ने लेटर किया जारी

Bihar BJP News: हाजीपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोकसभा सदस्यता को चुनौती देने वाले पटना के राकेश सिंह को लेकर बीजेपी ने बड़ा दावा किया है। बीजेपी ने एक लेटर जारी करते हुए राकेश सिंह को भाजपा नेता मानने से साफ इनकार कर दिया।

पार्टी की ओर से ओर से एक लेटर जारी किया गया है, जिसमें साफ कहा गया कि "राकेश कुमार सिंह ना तो भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और ना ही किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से हमारी पार्टी से जुड़े हैं।"

Rakesh Kumar Singh

मालूम हो कि इससे पहले राकेश सिंह को लेकर कहा जा रहा था कि वह एक बीजेपी के नेता हैं। लेकिन अब पार्टी ने इन दावों को खंडन कर दिया है।

राकेश सिंह को लेकर क्या बोली बीजेपी?

बिहार बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता दानिश इकबाल की ओर से एक लेटर जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, "कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खुद को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नेता बताने वाले राकेश कुमार सिंह हमारे गठबंधन के सम्मानित सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के बारे में भ्रामक खबरें और दुष्प्रचार कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

लेट में आगे कहा गया है कि "भारतीय जनता पार्टी इन दावों का खंडन करती है। राकेश कुमार सिंह ना तो भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और न ही किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से हमारी पार्टी से जुड़े हैं।"

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लेकर एक नया विवाद पनपा है। राकेश सिंह ने उनकी लोकसभा सदस्यता खत्म करनी की मांग करते हुए पटना हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। साथ ही अपनी शिकायत चुनाव आयोग से भी की। याचिका में आरोप लगाया है कि चिराग पासवान ने अपने चुनावी हलफनामे में कई जानकारी छिपाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+