पिता के हाथ से फिसला 11 दिन का मासूम, गर्म पानी की बाल्टी में जा गिरा

मालिश करने के बाद अपने बेटे को नहलाने के लिए गर्म पानी करने के लिए प्लास्टिक की बाल्टी में हीटर लगाया था। पानी गरम होने के बाद शेख ने हीटर बंद कर दिया था। शेख के एक हाथ में बच्चा था और दूसरे हाथ में गर्म पानी की बाल्टी थी।

Recommended Video

    Pune: 11-day baby falls in to bucket of hot water | वनइंडिया हिंदी

    पुणे। पुणे में 11 दिन के बच्चे को नहालने के उत्साह में एक पिता की लापरवाही से बच्चा गर्म पानी की बाल्टी में जा गिरा और बुरी तरह झुलस गया। परिवार में काफी सालों बाद 11 दिन पहले ही एक नन्हा मेहमान आया था, जिसकी खुशी मातम में तब्दील हो गई। अपने नन्हें बेटे को पिता रोज मालिश करके नहलाता था और उसी बच्चे की जिंदगी के लिए भगवान से दुआ मांग रहा है। ये घटना पुणे के कोंढवा परिसर में घटी। मोहम्मद सगीर शेख (45) बुधवार की सुबह 11 बजे के करीब उनके घर सुमित्रा अपार्टमेंट, भाग्यदोनगर, कोंढवा में ये घटना घटी। मोहम्मद शेख एक मौलाना हैं, वे अपनी पत्नी सीमा (40) के साथ कोंढवा में रहते हैं। मोहम्मद अपने बेटे के जन्म से काफी खुश थे, उसका प्यार से नाम अरहान रखा है। वे रोज अपने बेटे की मालिश किया करते और नहलाया करते थे। बुधवार की सुबह भी मोहम्मद रोज की तरह मालिश करके खिड़की के पास सुबह की धूप में बेटे को सुला आया था।

    Child slipped from fathers hand, fall into hot water bucket in Pune


    मालिश करने के बाद अपने बेटे को नहलाने के लिए गर्म पानी करने के लिए प्लास्टिक की बाल्टी में हीटर लगाया था। पानी गरम होने के बाद शेख ने हीटर बंद कर दिया था। शेख के एक हाथ में बच्चा था और दूसरे हाथ में गर्म पानी की बाल्टी थी। बच्चे को नहलाने के लिए बाथरूम ले जा रहे थे कि अचानक से शेख का पैर फिसल गया और बच्चा हाथ से छूटकर गर्म पानी की बाल्टी में जा गिरा। गर्म पानी शेख के हाथ में भी गिरा था, जिससे उनका हाथ भी जल गया। बाल्टी से बच्चे को तुरंत निकालकर हॉस्पिटल की तरफ भागे।

    ये घटना आग की तरह पूरे परिसर में फैल गई और शेख की मदद के लिए काफी लोग इकट्ठा हो गए। नागरिकों ने अग्निशमन दल को भी कॉल करके जानकारी दे दी थी। अरहान को इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था, लेकिन कुछ देर बाद बच्चे को पुणे के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल ससून हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया। इस दुर्घटना में बच्चा बुरी तरह जल गया है। डॉक्टरों की टीम बच्चे को बचाने के लिए पूरा प्रयास कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+