छत्तीसगढ़ में पूरी नहीं हुई रमन सिंह की आस, अबकी बार कांग्रेस की भूपेश सरकार
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस का बहुमत मिलता नजर आ रहा है। अब तक के रुझानों के अनुसार,कांग्रेस 48 सीट पर आगे है वहीं भाजपा 26 और बसपा 4 सीट पर और एक सीट पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं। अगर बीजेपी यह चुनाव हार जाती है तो 15 साल के बाद पहली बार बीजेपी सत्ता से बेदखल होती नजर आएगी।

रमन सिंह की आस पूरी होती नजर नहीं आ रही
रुझानों के मुताबिक रमन सिंह की आस पूरी होती नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस के मैदान मारने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल पाटन के हाथ में मध्य प्रदेश की कमान दी जाएगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर कुल 1269 प्रत्याशी मैदान में हैं और कुछ ही घंटों में उनके भाग्य का फैसला हो जाएगा। कई प्रत्याशी मंदिरों में पूजा-पाठ कर मतगणना स्थल पर पहुंचे।

हारे तो बढ़ जाएगी मुश्किल
डॉ. रमन सिंह अगर सत्ता से बाहर होते हैं तो उनकी मुश्किलें बढ़ने की संभावना है। दरअसल, नागरिक आपूर्ति निगम(नान) में घोटाले को लेकर कांग्रेस काफी मुखरता से हल्ला मचाती आई है और अगर कांग्रेस सरकार बनाती है तो इस मामले में घोटाले की जांच भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो, आर्थिक अपराध शाखा और सीबीआई से कराएगी।

साल 2003 से सत्ता में रमन सिंह
साल 2003 में छत्तीसगढ़ के इतिहास में कांग्रेस का पतन हुआ और भारतीय जनता पार्टी के नेता रमन सिंह मुख्यमंत्री के तौर पर उभरे। इसके बाद लगातार 15 साल तक इस शख्स ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।बीजेपी ने उन्हें 1999 में राजनांदगांव से लोकसभा चुनाव का टिकट दिया। सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया और अटल सरकार में मंत्री बने। छत्तीसगढ़ के गठन के बाद 2003 में उन्होंने पार्टी को बहुमत से जीत दिलवाई।

कौन हैं रमन सिंह:
15 साल से नक्सल प्रभावित इलाके की कमान संभाल रहे 66 साल के रमन सिंह पेशे से आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। वह लगातार बहुमत के साथ राज्य में जीत दर्ज करते आए।रमन सिंह ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भारतीय जनसंघ के युवा सदस्य के तौर पर की थी।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications