Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चंद्रशेखर आजाद की संपत्ति कितनी? रोहिणी घावरी स्विट्जरलैंड से भेजती थीं 50-50 हजार के जूते-जैकेट

Chandra Shekhar Azad Net Worth: उत्तर प्रदेश के नगीना से आजाद समाज पार्टी सांसद व भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद और स्विट्जरलैंड में रह रही इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी का कथित 'रिश्ता' खराब हो गया है। शादी के नाम पर देह शोषण के आरोप लगाकर रोहिणी घावरी सोशल मीडिया पर न्याय मांग रही हैं। कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाने की बात कह रही हैं। वहीं, चंद्रशेखर भी कह चुके हैं कि वे अपना पक्ष कोर्ट में रखेंगे।

दलित नेता चंद्रशेखर आजाद और पीएचडी स्कॉलर रोहिणी घावरी का विवाद सामने आने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रोहिणी दावा कर रही हैं कि उन्होंने चंद्रशेखर आजाद को स्विट्जरलैंड से तोहफे के रूप में 50-50 हजार की घड़ी, जैकेट व जूते भेजे हैं। जबकि चंद्रशेखर आजाद ने कभी एक फूल तक नहीं दिया। आइए, इस बीच जानते हैं कि खुद चंद्रशेखर आजाद की संपत्ति कितनी है?

चंद्रशेखर आजाद ने लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश के बिजनौर की नगीना सीट से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया था। चुनावी हलफनामे में चंद्रशेखर आजाद ने खुद व पत्नी वंदना कुमारी की संपत्ति का भी विवरण दिया है, जिसके अनुसार चंद्रशेखर आजाद सीए न्यूज नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक हैं।

Chandra shekhar Azad Net Worth

चंद्रशेखर आजाद व उनकी पत्नी वंदना के पास नकदी, बैंक जमा, एलआईसी, स्वर्ण आभूषण मिलाकर कुल संपत्ति क्रमशः 5 लाख 12 हजार 414 रुपए और 28 लाख 74 हजार 167 रुपए है। इसके अलावा चंद्रशेखर आजाद के पास गांव अमरपुर शेख में 6 लाख की जमीन है। इनके एक बेटा है, जिसका नाम युग है।

Posted by brijbhushan Sharan Singh on Tuesday 24 June 2025

यह भी पढ़ें- Rohini Ghavari की वजह से जाएगी नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की कुर्सी? 'भाई' से 'बेवफाई' तक की पूरी कहानी

आजाद समाज पार्टी के पास कितनी संपत्ति?

Global Bharat TV UP ने अपनी एक खबर में चंद्र शेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी की ऑडिट रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पार्टी के पास साल 2020-2021 में कुल संपत्ति 5 लाख 44 हजार रुपए है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में चंद्र शेखर आजाद ने गोरखपुर शहर सीट से योगी आदित्यनाथ के सामने चुनाव लड़ा था। उस समय चुनाव शपथ पत्र में चंद्रशेखर आजाद के पास कुल संपत्ति 2 लाख 40 हजार 369 रुपए बताई गई थी।

खुद के हाथ में नकदी 18 हजार, पत्नी के पास 12 हजार, बैंक जमा 26 हजार 369 व पत्नी के बैंक खाते में 4 लाख 2 हजार 924 रुपए जमा बताए। खुद के पास 1 लाख 96 हजार का 40 ग्राम सोना व पत्नी के पास 19 लाख 60 हजार का 400 ग्राम सोना बताया।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी तक पहुंची रोहिणी घावरी की पीड़ा, क्या अब सच में खतरे में पड़ गई चंद्रशेखर आजाद रावण की सांसदी?

चंद्र शेखर आजाद का जीवन परिचय

37 वर्षीय नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के घर का पता 1143, छुटमलपुर बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश है। इनके पिता का नाम गोर्धनदास है। चंद्रशेखर आजाद ने साल 2012 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री ली है।

Rohini Ghavari vs Chandrashekhar Azad: चंद्रशेखर आजाद vs रोहिणी घावरी का पूरा मामला क्या है?

MP तक से बातचीत में रोहिणी घावरी ने बताया, "पूरा मामला महिला के आत्मसम्मान से जुड़ा है। मध्य प्रदेश सरकार से एक करोड़ की स्कॉलरशिप लेकर स्विट्जरलैंड आई। साल 2021 से चंद्रशेखर आजाद के साथ हूं। दोनों ने साथ में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उस समय चंद्रशेखर आजाद का राजनीतिक करियर इतनी ऊंचाइयों पर नहीं था। वे खुद भी संघर्ष कर रहे थे। आईएलओ फाउंडेशन के मुद्दे को लेकर चर्चा हुई। उसके बाद से ये सारी चीजें शुरू हुईं। दोनों के बीच इमोशनल कनेक्शन बना।"

यह भी पढ़ें- क्या सांसद चंद्रशेखर आजाद की मां जानती थीं सब कुछ? रोहिणी घावरी की नई पोस्ट ने मचा दिया हड़कंप

रोहिणी कहती हैं, "हमारा कनेक्शन सामाजिक आंदोलन के लिए ज्यादा था। दोनों बहुजन आंदोलन के लिए काम कर रहे थे। तीन साल तक दोनों के बीच रिश्ता रहा, मगर नगीना से सांसद बनने के छह माह बाद ही उनका व्यवहार बदलने लगा, जिसके कारण मैं अवसाद में चली गई, क्योंकि एक समय मैं जिस इंसान के लिए सामाजिक, राजनीतिक मसलों पर निर्णय की भूमिका निभा रही थी, उसी इंसान का व्यवहार अचानक क्यों बदल गया?"

शुरुआत में नहीं थी चंद्रशेखर आजाद की शादी की बात

रोहिणी घावरी के अनुसार, शुरुआत में उन्हें चंद्रशेखर आजाद के शादीशुदा होने का पता नहीं था। वे कहते थे कि बाबा साहेब ने भी दो शादियां की थीं, तो हम क्यों नहीं कर सकते। बाद में धीरे-धीरे चंद्रशेखर आजाद की शादी की बातें स्पष्ट होती रहीं। रोहिणी का कहना है, "अगर शुरुआत में पता होता कि चंद्रशेखर शादीशुदा हैं, तो शायद इस रिश्ते की शुरुआत कभी नहीं होती। अगर पता होता तो मेरी जैसी पढ़ी-लिखी लड़की क्यों अपने सिर पर इस तरह का कलंक लेती?"

चंद्रशेखर के खिलाफ रोहिणी ने क्या कदम उठाए?

दोनों का रिश्ता खराब होने पर रोहिणी ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर आजाद ने शादी के नाम पर उनके साथ होटलों व दिल्ली आवास पर संबंध बनाए। पूरे मामले को आत्मसम्मान की लड़ाई बताते हुए रोहिणी ने राष्ट्रीय महिला आयोग से शिकायत की है। दिल्ली पुलिस को चंद्रशेखर के खिलाफ शारीरिक व मानसिक शोषण करने, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने, निजी फोटो व वीडियोज सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने के संबंध में शिकायत दी है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भी न्याय की मांग की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+