Rohini Ghavari की वजह से जाएगी नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की कुर्सी? 'भाई' से 'बेवफाई' तक की पूरी कहानी
Rohini Ghavari vs Chandrashekhar Azad: लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश के नगीना संसदीय क्षेत्र से जीत दर्ज कर पहली बार सांसद बने चंद्रशेखर आज़ाद रावण का सियासी करियर महज एक साल में ही दांव पर लग सकता है। वजह है प्यार, सेक्स और धोखे के आरोप, जो मध्य प्रदेश के इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने लगाए हैं। रोहिणी कभी चंद्रशेखर को भाई बोला करती थीं, लेकिन अब उन्होंने उनके खिलाफ कानूनी लड़ाई की शुरुआत कर दी है।
भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद रावण के खिलाफ लंबे समय से यौन उत्पीड़न के आरोप लगा रहीं रोहिणी घावरी ने 23 जून 2025 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर महिला आयोग में दी गई शिकायत की रसीद शेयर की। साथ ही लिखा कि "आज से कानूनी लड़ाई की शुरुआत हो चुकी है। सच सामने आकर रहेगा। मैं अपने स्वाभिमान और सम्मान के लिए लड़ूंगी। पीछे नहीं हटूंगी। सत्यमेव जयते।"

यह भी पढ़ें- Oi Exclusive: सांसद चंद्रशेखर ने खिलौने की तरह मेरा और कई लड़कियों का इस्तेमाल किया, रोहिणी घवारी ने लगाए आरोप
महिला आयोग ने इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आयोग की ओर से कहा गया है कि महिलाओं के साथ किसी भी तरह का गलत बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर जांच में आरोप सही पाए गए, तो आयोग पुलिस को FIR दर्ज करने की सिफारिश कर सकता है।

Who is Rohini Ghavari: रोहिणी घावरी कौन हैं? शिकायत में क्या लिखा?
रोहिणी घावरी मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं। उनके पिता इंदौर के बीमा अस्पताल में सफाईकर्मी हैं। रोहिणी का आरोप है कि चंद्रशेखर आज़ाद रावण उनके साथ तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।
यह भी पढ़ें- कौन हैं डॉ रोहिणी घावरी, जिन्होंने ASP सांसद चंद्रशेखर आजाद पर लगाए गंभीर आरोप, अब आगे क्या होगा, जानिए
शिकायत में रोहिणी ने लिखा कि "मैं सामाजिक कार्यकर्ता और अनुसूचित जाति समुदाय की महिला हूं। वर्ष 2020 में मध्य प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति पर स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा शहर में पीएचडी के लिए गई थी। वहीं मेरी जान-पहचान नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद रावण से हुई।"

इसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही। रोहिणी का आरोप है कि चंद्रशेखर ने खुद को अविवाहित बताया और जीवनसाथी की तलाश में होने की बात कहकर शादी का वादा किया। इसी भरोसे में दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने।
शिकायत के अनुसार, जब-जब रोहिणी स्विट्ज़रलैंड से भारत आती थीं, चंद्रशेखर उन्हें एयरपोर्ट से लेने जाते और दिल्ली के होटलों या अपने द्वारिका स्थित निवास पर निजी समय बिताते।

Chandra Shekhar Azad Marital Status: साल 2022 में पता चला चंद्रशेखर हैं शादीशुदा
रोहिणी ने लिखा है कि वह चंद्रशेखर की पार्टी के राजनीतिक अभियानों में सक्रिय योगदान दे रही थीं। लेकिन 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के लोगों से पता चला कि चंद्रशेखर पहले से शादीशुदा हैं। पूछने पर उन्होंने इसे नकारा और दावा किया कि वह रोहिणी से ही शादी करेंगे।
इसके बाद भी रोहिणी ने उन पर भरोसा किया और स्विट्ज़रलैंड से भी पार्टी के अभियानों में सहयोग देती रहीं। लेकिन कुछ समय बाद चंद्रशेखर ने उनका साथ छोड़ दिया। मानसिक रूप से टूट चुकीं रोहिणी ने अब उनके खिलाफ कानूनी लड़ाई की शुरुआत की है।

"मैं तो इन्हें भाई कहती थी"
5 जून 2025 को रोहिणी ने सोशल मीडिया पर एक पुराना व्हाट्सएप चैट शेयर किया, जिसमें 14 जुलाई 2021 को उन्होंने चंद्रशेखर को "भाई" कहकर संबोधित किया था। साथ ही लिखा कि "लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं कि मुझे चंद्रशेखर की राजनीतिक चमक से प्यार था। जबकि ऐसा नहीं था। मैं तो शुरू में इन्हें भाई कहती थी। नियत इनकी पलटी, मेरी स्विट्ज़रलैंड की ज़िंदगी देखकर।"
चंद्रशेखर पर विदेश में बसने की इच्छा का भी आरोप
रोहिणी का दावा है कि चंद्रशेखर स्विट्ज़रलैंड में बसना चाहते थे क्योंकि भारत में उन पर कई पुलिस केस दर्ज हैं। लेकिन रोहिणी चाहती थीं कि वे 'बहुजन आंदोलन' न छोड़ें, ताकि लोग यह न कहें कि उन्होंने जनता से उनका नेता छीन लिया। उन्होंने लिखा कि अगर चंद्रशेखर सांसद न बने होते, तो आज उनके साथ स्विट्ज़रलैंड में होते।

रोहिणी की शिकायत के बाद आगे क्या होगा?
महिला आयोग अब इस शिकायत की जांच किसी अधिकारी से करवाएगा।
रोहिणी से आरोपों के समर्थन में सबूत मांगे जाएंगे।
चंद्रशेखर से जवाब तलब किया जाएगा।
दोनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
अगर आरोपों में दम पाया गया तो आयोग पुलिस को FIR दर्ज करने की सिफारिश कर सकता है। इसके बाद पुलिस जांच कर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करेगी, और फिर ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होगी।
Chandrashekhar Reply to Rohini Allegations: रोहिणी के आरोपों पर चंद्रशेखर का जवाब
झांसी के एक कार्यक्रम में चंद्रशेखर आज़ाद रावण ने रोहिणी का नाम लिए बिना प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि "मेरी मां ने सिखाया है कि किसी महिला का अपमान भूल से भी न हो। मैंने सुना है कि वो कोर्ट जा रहे हैं, तो मैं भी अपना जवाब और सच कोर्ट में दूंगा।"
Chandrashekhar Azad Ravan Biography in Hindi: चंद्रशेखर आज़ाद रावण का जीवन परिचय
जन्म: 3 दिसंबर 1986, छुटमलपुर (सहारनपुर, उत्तर प्रदेश)
शिक्षा: LLB (हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय)
विवाह: वंदना कुमारी से शादी; एक बेटा युग
पार्टी: भीम आर्मी, आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम)

Chandrashekhar Azad Ravan Controversies: चंद्रशेखर आजाद रावण पहले भी विवादों में रहे
2016 में 'द ग्रेट चमार' बोर्ड लगाकर विवादों में आए
सहारनपुर हिंसा भड़काने के आरोप में जेल (16 माह)
2018 में एक छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया, FIR दर्ज हुई
मायावती को 'बुआ' कहने पर भी विवाद हुआ
महाकुंभ 2025 में बयान-"जिसने पाप किया वो कुंभ चला जाए"-को लेकर भी विवाद
Chandrashekhar Azad Ravan Political journey: चंद्रशेखर आजाद रावण का राजनीतिक सफर
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सपा और कांग्रेस से गठबंधन की कोशिश नाकाम रहे। साल 2024 लोकसभा चुनाव में नगीना से ASP (कांशीराम) टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। BJP के ओम कुमार को 1.5 लाख से अधिक वोटों से हराकर पहली बार सांसद बने। अब रोहिणी घावरी के आरोप सही पाए जाते हैं तो चंद्रशेखर आजाद की सांसद की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है।
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
MP Ladli Behna Yojana के 35वीं किस्त का पैसा आपके खाते में कब आएगा? क्या इस बार बढ़ेगी राशि? -
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत












Click it and Unblock the Notifications