क्या सांसद चंद्रशेखर आजाद की मां जानती थीं सब कुछ? रोहिणी घावरी की नई पोस्ट ने मचा दिया हड़कंप
Rohini Ghavari on Chandrashekhar Azad Ravan Mother: भीम आर्मी के प्रमुख और नगीना (उत्तर प्रदेश) से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद रावण एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। इंदौर की पीएचडी स्कॉलर रोहिणी घावरी द्वारा लगाए गए शादी के झांसे में रेप के आरोप के बाद अब उन्होंने सांसद की मां को लेकर भी गंभीर बयान दिया है, जिसने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है।
रोहिणी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि चंद्रशेखर की मां उन्हें काफी पसंद करती थीं और अपने मेहमानों से अक्सर कहा करती थीं कि "मेरा बेटा विदेश जाएगा, अच्छा जीवन जिएगा, उसे बहुत काबिल लड़की मिली है"।

यह भी पढ़ें- क्या रोहिणी घावरी ने BJP से पैसे लेकर सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ खोला मोर्चा? खुद ने मांगा सबूत
लेकिन अब रोहिणी का दर्द छलक पड़ा है। उन्होंने लिखा, "चंद्रशेखर की माँ ने उन्हें रोहिणी के अलावा सभी महिलाओं का सम्मान करना सिखाया!! एक वक्त इनकी माँ मुझे बहुत पसंद करती थी... अब समझ आता है, सब मिले हुए थे मुझे बर्बाद करने में। सबने मेरे दिमाग से खेला, भरोसा दिलाया।"
यह भी पढ़ें- चंद्रशेखर आजाद रावण से अब क्या चाहती हैं रोहिणी घावरी? सोशल मीडिया पर उठे 10 तीखे सवाल
क्या था मामला?
रोहिणी घावरी ने बीते दिनों सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाया कि सांसद चंद्रशेखर ने उनसे शादी का वादा कर कई सालों तक संबंध बनाए, लेकिन बाद में वादा तोड़ दिया। अब उन्होंने चंद्रशेखर की मां को लेकर यह कहकर सनसनी फैला दी है कि पूरा परिवार उनके साथ मानसिक छल करता रहा।
सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
रोहिणी की यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कई लोग इस बयान को लेकर चंद्रशेखर से जवाब मांग रहे हैं, वहीं समर्थकों का एक तबका इसे राजनीति से प्रेरित बता रहा है। उधर, रोहिणी ने चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ महिला आयोग में भी शिकायत कर रख है।
अब आगे क्या?
इस मामले ने एक बार फिर पर्सनल और राजनीतिक जीवन की सीमाओं को धुंधला कर दिया है। रोहिणी के आरोपों की जांच होनी बाकी है, लेकिन जिस तरह से अब परिवार के सदस्य, खासकर मां को लेकर टिप्पणी की गई है, उससे मामला और ज्यादा भावनात्मक और संवेदनशील हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications