'कांग्रेस ने शेखावाटी के लोगों को दिया धोखा', सीएम भजनलाल शर्मा ने साधा विपक्ष पर निशाना
Aaj ki Taja Khabar Breaking News: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपको वनइंडिया हिंदी के इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। आज रविवार 20 अप्रैल 2025 का दिन है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) देश भर में आज से 'वक्फ सुधार जागरूकता अभियान' शुरू करेगी। यह 5 मई तक चलेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज बिहार के बक्सर और पटना में रैली करेंगे। बांग्लादेश पुलिस ने इंटरपोल से शेख हसीना के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की अपील की है। आज आईपीएल में पंजाब-बेंगलुरु के बीच दिन का पहला मैच और मुंबई-चेन्नई के बीच दूसरा मुकाबला खेला जाएगा।

देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए आप इस लाइव ब्लॉग पर बने रहें
LIVE Feed
वे झूठी उपलब्धियां बता रहे: सौरभ भारद्वाज
दिल्ली: AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, "मैंने रेखा गुप्ता का भाषण सुना...जब मैं 2022 में दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष बना, तब भी सभी पानी के टैंकरों में GPS लगा हुआ था... हर साल सर्दियों में टैंकरों की संख्या कम और गर्मियों में बढ़ जाती है। जो हर साल होता था, उसके लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, पूरी दिल्ली के टैंकर बुराड़ी ग्राउंड में खड़े किए गए... और भाषण दिए गए, सिर्फ इसलिए कि 60 दिन पूरे होने के बाद भाजपा के पास बताने के लिए एक भी उपलब्धि नहीं है, इसलिए वे झूठी उपलब्धियां बता रहे हैं। एक मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता को झूठ बोलने से डरना चाहिए..."
नीतीश-मोदी की जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए
'नीतीश-मोदी की जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए, विकास से कोई मतलब नहीं', बक्सर में खड़गे का तीखा वार
दुबे के बयान पर कांग्रेस का हमला, पीएम से माफी की मांग
Delhi: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा पर ट्वीट पर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा, "यह भाजपा का नवीनतम फैशन है। उनके कट्टरपंथी तत्व संविधान, तिरंगा और धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ बोलेंगे और वे चुपचाप कहेंगे कि हम इस बयान से खुद को अलग करते हैं...पीएम मोदी को निशिकांत दुबे द्वारा दिए गए बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए..."
अवमानना की कार्यवाही शुरू की जानी चाहिए: तेजस्वी
Patna: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट पर दिए गए बयान पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का कहना है कि, "कोर्ट पर ऐसी टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए और अगर कोई ऐसी टिप्पणी करता है तो उसके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू की जानी चाहिए।"
'क्या बीजेपी निशिकांत दुबे को कारण बताओ नोटिस भेजेगी?'
Delhi: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट पर दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "...पीएम मोदी की मौन स्वीकृति के बिना न तो उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ और न ही निशिकांत दुबे जो कुछ भी कह चुके हैं, वह कह सकते हैं। अगर भाजपा इस मुद्दे को लेकर गंभीर है, तो उन्हें हमें बताना चाहिए कि वे निशिकांत दुबे पर क्या कार्रवाई कर रहे हैं। क्या वे उन्हें कारण बताओ नोटिस भेज रहे हैं...?"
बेंगलुरु एयरपोर्ट घटना पर इंडिगो का बयान
इंडिगो एयरलाइंस ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हुई घटना पर प्रेस बयान जारी किया। इंडिगो एयरलाइंस ने कहा, "हमें बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक पार्क किए गए इंडिगो विमान और एक थर्ड पार्टी ग्राउंड वाहन से जुड़ी घटना की जानकारी है। जांच जारी है और आवश्यकतानुसार सभी आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी"।
जम्मू-कश्मीर: रामबन में 3 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर में आसमानी आफत ने कहर बरपा दिया है। रामबन में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 100 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है। रामबन के धर्मकुंड में भारी बारिश के चलते अचानक बाढ़ आ गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
निशिकांत दुबे के विवादित बयान पर क्या बोले केसी वेणुगोपाल?
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने निशिकांत दुबे की 'सुप्रीम कोर्ट विवादित' टिप्पणी पर कहा कि यह न्यायालय की अवमानना और संविधान के उल्लंघन का स्पष्ट मामला है।"
Jammu kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर भारी बारिश
जम्मू-कश्मीर मौसम अपडेट: डोडा के भलेसा के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के बाद भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे 44 पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।
दिल्ली सीलमपुर हत्याकांड: पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार
सीलमपुर हत्याकांड: दिल्ली पुलिस ने कहा है किकुणाल हत्याकांड के सिलसिले में अब तक कुल 7 लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी जिकरा, साहिल और दिलशाद को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही कई नाबालिग संदिग्ध भी पुलिस की हिरासत में हैं। आगे की जांच जारी है।
PM मोदी ने दी देशवासियों को ईस्टर की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा, ''सभी को ईस्टर की हार्दिक शुभकामनाएं। यह ईस्टर इसलिए खास है क्योंकि दुनिया भर में जयंती वर्ष को बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पवित्र अवसर हर व्यक्ति में आशा, नवीनीकरण और करुणा की भावना जगाए। चारों ओर खुशियां और सद्भावना हो।''
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी ईस्टर की बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को ईस्टर की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ''सभी को ईस्टर की बधाई! इस अवसर पर हम ईसा मसीह के पुनरुत्थान का जश्न मनाते हैं। यह त्यौहार नई उम्मीद और नई शुरुआत की भावना को प्रेरित करता है। ईसा मसीह की शिक्षाएं मानवता को प्रेम और त्याग के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। आशा और आनंद का यह त्यौहार सभी के लिए शांति और समृद्धि लाए।''
मुर्शिदाबाद हिंसा: दिलीप घोष बोले- ममता कार्रवाई करें, नहीं तो NIA जांच करेगी
मुर्शिदाबाद हिंसा पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, "...मैं राज्यपाल को ऐसे कठिन समय में क्षेत्र का दौरा करने के लिए धन्यवाद देता हूं... लेकिन ममता बनर्जी, जिनके निर्देश पर यह हुआ है, वे शादियों में भाग ले रही हैं... वे भाषण देती हैं जिसमें वे दोषियों को 'शांतिदूत' कहती हैं... हमारे भाजपा विधायक राहत पहुंचाने के लिए वहां जा रहे हैं, लेकिन उन्हें रोका जा रहा है... लोगों के पास बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं... ममता बनर्जी क्या कर रही हैं? उनके पास प्रशासन और सरकार है; उन्हें कार्रवाई करनी चाहिए... हमने एक वायरल वीडियो में देखा कि दंगों से पहले उनके अपने लोग लोगों को भड़का रहे थे। उन्हें पकड़ा जाना चाहिए। नहीं तो एनआईए आएगी, जांच करेगी और सबको गिरफ्तार करेगी। और फिर बाकी की जिंदगी वहीं (जेल में) कटेगी और AFSPA एक्ट लगाया जाएगा।"
More From
-
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications