'नीतीश-मोदी की जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए, विकास से कोई मतलब नहीं', बक्सर में खड़गे का तीखा वार
Mallikarjun Kharge: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। रविवार 20 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) बक्सर दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने बिहार सीएम नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र को आड़े हाथों लिया। खड़गे ने कहा, 'नीतीश-मोदी की जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए, विकास से कोई मतलब नहीं।'
बक्सर के दलसागर स्टेडियम में आयोजित कांग्रेस की 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिये बनी है, इनका बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं है। जेडी(यू) प्रमुख ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाली विचारधारा से हाथ मिला लिया है।'

इतना ही नहीं, खड़गे ने कहा कि हाल में संसद का बजट सत्र ख़त्म हुआ। उसमें सबसे अधिक चर्चा वक्फ बिल पर की गयी। उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी एवं BJP के नेताओं को लगता है कि हिंदू-मुसलमान की बात कर के और जनता को गुमराह करके अगर वोट मिल सकता है तो काम करने की ज़रूरत क्या है ?
'गठबंधन नहीं, अवसरवाद की सियासत है'
खड़गे ने कहा कि बिहार में जेडीयू और भाजपा का गठबंधन राज्य के हित में नहीं है। उन्होंने इसे पूर्ण रूप से अवसरवादी समझौता बताया और कहा कि जनता को इस सच्चाई को समझना चाहिए। उन्होंने कहा, 'नीतीश कुमार ने बार-बार राजनीतिक पाला बदलकर यह साबित किया है कि उन्हें बिहार की जनता से ज्यादा अपनी कुर्सी प्यारी है। ऐसे नेताओं से लोकतंत्र को खतरा है।'
'मोदी सरकार सिर्फ़ हिंदू-मुसलमान में उलझा रही'
खड़गे ने हाल ही में संपन्न संसद के बजट सत्र का हवाला देते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा, 'जब देश को विकास की जरूरत है, तब ये सरकार जनता को धार्मिक मुद्दों में उलझा रही है। बजट सत्र में वक्फ बोर्ड जैसे मुद्दों पर सबसे ज़्यादा बहस हुई। क्या इससे किसानों, युवाओं या बेरोजगारों को फायदा हुआ?'
विशेष पैकेज का मुद्दा उठाया
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक ध्रुवीकरण का सहारा ले रही है। इतना ही नहीं, खड़गे ने पीएम मोदी द्वारा 18 अगस्त 2015 को बिहार के लिए घोषित किए गए ₹1.25 लाख करोड़ के विशेष पैकेज का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि आज तक वह वादा पूरा नहीं हुआ।
एनडीएम को सत्ता से बाहर करने की अपील
उन्होंने पूछा कि मोदी जी झूठ की फैक्ट्री चला रहे हैं। बिहार के लोगों को पूछना चाहिए कि वो पैकेज कहां गया? खड़गे ने अपने भाषण के अंत में बिहार की जनता से आगामी विधानसभा चुनावों में एनडीए को सत्ता से बाहर करने की अपील की और कहा कि महागठबंधन ही राज्य को एक नई दिशा दे सकता है।












Click it and Unblock the Notifications