सीलमपुर हत्याकांड का ये सच हिला देगा, 2024 से चल रहा था सबकुछ! गिरफ्तारी के बाद लेडी डॉन जिकरा ने खोले कई राज
Seelampur Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय लड़के कुणाल की चाकू घोंपकर हत्या करना का मामला चर्चा में है। दिल्ली पुलिस ने कुणाल की हत्या के आरोप में खुद को "लेडी डॉन" कहने वाली 25 वर्षीय महिला जिकरा खान को गिरफ्तार किया है। इस हत्या का आरोप जिकरा खान और उसके भाई साहिल पर है। पीड़ित कुणाल की हत्या गुरुवार 17 अप्रैल शाम करीब 8 बजे उसके घर से कुछ ही मीटर की दूरी पर कर दी गई थी।
सीलमपुर हत्याकांड में अब एक चौंकाने वाला सच सामने आया है। इस हत्या के तार पिछले एक साल पुराने हैं। पुलिस ने कहा है कि कुणाल की हत्या बदला लेने के लिए की गई थी। पुलिस ने कहा कि कुणाल के सामने उसके एक साथी और संदिग्ध (साहिल) के बीच पिछले साल झगड़ा हुआ था...ये हत्या उसी बदले के लिए की गई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान जिकरा ने हत्या में शामिल होने की बात कबूल कर ली है। उसने ही बताया कि कुणाल की हत्या 2024 में हुई, उस झगड़े की वजह से हुई।

कैसे हुई कुणाल की हत्या? 2024 का क्या है वो मामला?
पुलिस के मुताबिक विवाद की जड़ नवंबर 2024 में हुई महीनों पुरानी तकरार है, जिसमें कुणाल के कथित हत्यारे (साहिल) पर एक व्यक्ति ने हमला किया था। पुलिस ने बताया कि घटना के समय कुणाल मौजूद था। ऐसा संभव है कि साहिल पर हमला करने वाले शख्स को कुणाल जानता हो...या वो उसका दोस्ता हो। फिलहाल पूरी जांच के बाद ही सबकुछ साफ हो पाएगा।
17 अप्रैल की शाम को आरोपियों ने कुणाल को उसके घर से करीब 50 मीटर दूर बाजार में देखा और उसे घेर लिया। दो किशोरों ने कुणाल पर बार-बार चाकू से वार किया और यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
कुणाल की मां परवीन देवी (45) ने कहा, "मेरे पति उस गली की ओर भागे जहां कुणाल को चाकू मारा जा रहा था, लेकिन जब तक वे पहुंचे, हमलावर भाग चुके थे। उन्होंने (उनके पति ने) चार-पांच लड़कों और एक महिला, जो जिकरा हो सकती है, को भागते देखा।"
कुणाल को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके माता-पिता के सामने उसकी मौत हो गई। देवी ने कहा, "वह खून से लथपथ पड़ा था और हम वहीं थे। लेकिन हमलावर इतने क्रूर थे कि कोई भी बीच में नहीं आ सका।"
लेडी डॉन जिकरा के सामने आए कई राज
'लेडी डॉन' उर्फ जिकरा, कुणाल की हत्या की मुख्य संदिग्ध है। अधिकारी ने कहा, "जिकरा को सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराने के मामले में 10 दिन पहले गिरफ्तार किया गया था और रिहा कर दिया गया था। वह अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर वीडियो बनाती थी, जिसका नाम उसने 'शेर की शेरनी' रखा था।" उसका इंस्टाग्राम हैंडल, शेर_की_शेरनी, बाद में निष्क्रिय कर दिया गया था।
पुलिस ने कहा 22 वर्षीय जिकरा दो साल के बच्चे की मां और अपने पति से अलग रह रही है। मामले का एक अन्य आरोपी साहिल, जिकरा का भाई है। जिकरा सीलमपुर में अपनी नानी के साथ रहती है। उसकी नानी का घर कुणाल के घर से सिर्फ 300 मीटर दूर है।
जिकरा मस्तान गिरोह का हिस्सा है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस गिरोह का नेतृत्व शोएब मस्तान कर रहा है, जो वर्तमान में डकैती के एक मामले में जेल में बंद है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिकरा का गिरोह उस समुदाय से अलग था, जिससे पीड़िता ताल्लुक रखती थी। पुलिस जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान के साथ उसके संबंधों की भी जांच कर रही है। जोया को फरवरी में एक व्यवसायी और एक जिम मालिक की हत्या में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications