'सुप्रीम कोर्ट धार्मिक युद्ध के लिए जिम्मेदार', MP निशिकांत के बयान पर बवाल, BJP बोली- हमारा लेना-देना नहीं
Nishikant Dubey remark Supreme Court: 'सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमा से बाहर जा रहा है। देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। देश में गृहयुद्ध के लिए CJI जिम्मेदार है।' ये बयान भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने दिया है, जिसको लेकर देशभर में विवाद हो रहा है। खुद भाजपा ने सांसद निशिकांत दुबे के बयान से किनारा कर लिया है और कहा है कि हमारा इस बयान से कोई लेना-देना नहीं है।
सांसद निशिकांत दुबे का ये बयान सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति को विधेयकों पर फैसला लेने के लिए एक समय सीमा तय करने वाली टिप्पणी पर आया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार (19 अप्रैल) देर रात 11 बजकर 21 मिनट पर ट्वीट करते हुए कहा, ''भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा का न्यायपालिका एवं देश के चीफ जस्टिस पर दिए गए बयान से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। यह इनका व्यक्तिगत बयान है, लेकिन भाजपा ऐसे बयानों से न तो कोई इत्तेफाक रखती है और न ही कभी भी ऐसे बयानों का समर्थन करती है। भाजपा इन बयान को सिरे से खारिज करती है।''

जेपी नड्डा ने कहा- मैंने सांसदों को ऐसे बयान ना देने के लिए कहा है
जेपी नड्डा ने आगे लिखा,
''भारतीय जनता पार्टी ने सदैव ही न्यायपालिका का सम्मान किया है, उनके आदेशों और सुझावों को सहर्ष स्वीकार किया है क्योंकि एक पार्टी के नाते हमारा मानना है कि सर्वोच्च न्यायालय सहित देश की सभी अदालतें हमारे लोकतंत्र का अभिन्न अंग हैं तथा संविधान के संरक्षण का मजबूत आधारस्तंभ हैं। मैंने इन दोनों को और सभी को ऐसे बयान ना देने के लिए निर्देशित किया है।''
सांसद निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट को लेकर क्या कहा? पढ़िए उनका पूरा बयान?
सांसद निशिकांत दुबे ने कहा,
''देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। देश में गृहयुद्ध के लिए CJI (चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया) जिम्मेदार है। सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमाओं से बाहर जा रहा है। अगर हर बात के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ता है तो संसद और विधानसभा बंद कर देनी चाहिए। आप (सुप्रीम कोर्ट) किसी अपॉइंटिंग अथॉरिटी को निर्देश कैसे दे सकते हैं। सीजेआई की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं। संसद इस देश का कानून बनाती है। आप उस संसद को निर्देश देते हैं? अगर अब कोर्ट ही कानून बनाएगा तो संसद बंद कर दें।''
सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर विपक्षी नेताओं ने क्या कहा?
🔴 ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ सांसद निशिकांत दुबे की टिप्पणी के बाद भाजपा पर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा, "आप लोग (भाजपा) ट्यूबलाइट हैं... इस तरह से अदालत को धमकी दे रहे हैं... क्या आप जानते हैं कि (अनुच्छेद) 142 (संविधान का) क्या है?, इसे बीआर अंबेडकर ने बनाया था... भाजपा धोखाधड़ी कर रही है और धार्मिक युद्ध की धमकी दे रही है... आप लोग सत्ता में हैं और आप इतने कट्टरपंथी हो गए हैं कि आप अदालत को धार्मिक युद्ध की धमकी दे रहे हैं। मोदी जी, अगर आप इन लोगों को नहीं रोकेंगे तो देश कमजोर हो जाएगा। देश आपको माफ नहीं करेगा और कल आप सत्ता में नहीं रहेंगे।"
🔴 कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने निशिकांत दुबे पर निशाना साधते हुए कहा, "निशिकांत दुबे जैसे उपद्रवी सांसद में अपने आकाओं के आदेश के बिना सुप्रीम कोर्ट और सीजेआई के खिलाफ मुंह खोलने की हिम्मत नहीं है। नड्डा, आप कब तक राम बोलेंगे और छुरा घोंपेंगे?"
🔴 कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, 'भाजपा जानबूझकर सुप्रीम कोर्ट को निशाना बना रही है क्योंकि इलेक्टोरल बॉन्ड जैसे कई मुद्दों पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सरकार ने जो किया है वह असंवैधानिक है।''
🔴 आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "निशिकांत दुबे ने बहुत ही घटिया बयान दिया है। उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट निशिकांत दुबे के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेकर अवमानना की कार्यवाही शुरू करेगा और उन्हें जेल भेजेगा।''
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications