Weather: दिल्ली-NCR में मौसम फिर मारेगा पलटी, UP में आंधी-बारिश, इन राज्यों में हीटवेव, पढ़िए वेदर अपडेट
IMD Weather forecast: दिल्ली एनसीआर में फिर से मौसम पलटी मारेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि 20 अप्रैल रविवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दल्ली में सोमवार, 21 अप्रैल को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दिल्ली में आने वाले सप्ताह के आखिर में लू जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य के अलग-अलग इलाकों में तेज हवा के साथ-साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। आईएमडी ने राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में लू चलने और भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी दी है। मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में मौसम गर्म और आर्द रहेगा। गुजरात में लू के साथ धूल भरी आंधी भी चलेगी।

Weather Alerts Rainfall Thunderstorm: किन राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट
🔴 उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ आंधी 50-60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलेगी। वहीं कई अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई गई है।
🔴 जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में तेज हवाओं के साथ आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यहां 50-60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलेगी।
🔴 झारखंड में भी आज तेज हवाओं के साथ आंधी की संभावना है। ओडिशा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में आज 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार तेज हवाएं और आंधी चलेगी।
🔴 हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय कर्नाटक तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications