Breaking News: वक्फ संशोधन कानून: बोर्ड, परिषद में कोई नियुक्ति नहीं होगी- सुप्रीम कोर्ट

Breaking News LIVE Updates: वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज भी सुनवाई करेगा। तो वहीं राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) 17 अप्रैल तक संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2025 सत्र 2 पेपर 1 के नतीजों की घोषणा आज किसी भी वक्त कर सकता है।

तो वहीं महागठबंधन में शामिल दलों की आज पटना में बैठक, बिहार चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा। देश दुनिया से जुड़े सभी अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे, पल-पल की जानकारी के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking News

LIVE Feed
Apr 17, 2025, 6:14 PM IST

दाऊदी बोहरा समुदाय का प्रतिनिधिमंडल पीएम मोदी से मिला

दाऊदी बोहरा समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के लिए आभार व्यक्त किया। समुदाय ने इसे अपनी लंबे समय से लंबित मांग बताते हुए पीएम के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के विजन में विश्वास जताया।
Apr 17, 2025, 6:11 PM IST

बिहार महागठबंधन की बैठक: सीट शेयरिंग पर चर्चा नहीं

पटना में बिहार महागठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने बताया कि इस साल के बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर गठबंधन की समन्वय समिति आगे की रणनीति तय करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि "सीट शेयरिंग पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है..."
Apr 17, 2025, 4:02 PM IST

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने वक्फ अधिनियम 2025 को हमला बोला

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने वक्फ अधिनियम 2025 को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "यह सुधार नहीं, बल्कि सुधार के चोगे में छिपा सोचा-समझा प्रतिशोध है। यह संवैधानिक रूप से संदेहास्पद और रणनीतिक तौर पर समयबद्ध कार्रवाई है। वक्फ अधिनियम दक्षता सुधार का प्रयास नहीं, बल्कि मिटाने (इरेज़र) का अभियान है। सरकारी भाषा के पीछे नियंत्रण की महत्वाकांक्षा छिपी है...यह संस्थाओं को बेहतर बनाने के बजाय उनमें घुसपैठ, उन पर कब्जा करने और उन्हें बंद करने की साजिश है।"
Apr 17, 2025, 3:59 PM IST

क्या है Waqf by user, जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

क्या है Waqf by user, जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- अगली सुनवाई तक इसमें नहीं होगा कोई बदलाव
Apr 17, 2025, 3:59 PM IST

दिल्ली विश्वविद्यालय में पीने के पानी को लेकर DUSU का 'मटका रैली' प्रदर्शन

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष रोनक खत्री ने आज पीने के पानी की समस्या को लेकर एक अनूठा 'मटका रैली' प्रदर्शन आयोजित किया। छात्रों ने कैंपस में मटकों (मिट्टी के घड़े) के साथ मार्च निकालकर प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ आवाज उठाई।
Apr 17, 2025, 2:40 PM IST

वक्फ संशोधन कानून: बोर्ड, परिषद में कोई नियुक्ति नहीं होगी- सुप्रीम कोर्ट

वक्फ संशोधन कानून: बोर्ड, परिषद में कोई नियुक्ति नहीं होगी- सुप्रीम कोर्ट
Apr 17, 2025, 2:40 PM IST

वक्फ संशोधन कानून को लेकर मुख्य 5 याचिकाओं पर ही सुनवाई होगी- सुप्रीम कोर्ट

वक्फ संशोधन कानून को लेकर मुख्य 5 याचिकाओं पर ही सुनवाई होगी- सुप्रीम कोर्ट
Apr 17, 2025, 1:57 PM IST

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर BJYM का प्रदर्शन

भोपाल, मध्य प्रदेश: भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। ED ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।
Apr 17, 2025, 12:34 PM IST

भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम चाहने वाले मुस्लिम याचिकाकर्ता की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एक मुस्लिम पुरुष नौशाद केके की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उसने उत्तराधिकार संबंधी मामलों के लिए शरीयत कानून के बजाय भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, 1925 के तहत होने की मांग की। याचिकाकर्ता ने स्वयं कोर्ट में पक्षकार के रूप में पेश हुआ।
Apr 17, 2025, 10:32 AM IST

गुजरात चुनाव प्रभारी बनने के बाद दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई छापा

आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया कि दुर्गेश पाठक के गुजरात चुनाव प्रभारी नियुक्त होने के तुरंत बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उनके आवास पर छापा मारा। आप ने इस कार्रवाई को "राजनीतिक प्रतिशोध" बताया।
Apr 17, 2025, 10:03 AM IST

मैं लड़ता रहूंगा, मुझे कोई नहीं रोक सकता: रॉबर्ट वाड्रा

यह राजनीतिक प्रतिशोध है। एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। यह गलत है। जब एजेंसियां ​​देश में सीएम पद के किसी उम्मीदवार के पीछे पड़ जाती हैं या जब कोई पार्टी अच्छा प्रदर्शन कर रही होती है, तो एजेंसियों पर भरोसा कैसे होगा? भाजपा के किस मंत्री या सदस्य को ईडी ने समन भेजा है? उनमें से किसी को भी समन क्यों नहीं भेजा गया? क्या भाजपा में सभी अच्छे हैं? क्या उन पर कोई आरोप नहीं है? मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो दबाव डालने या परेशान करने पर और मजबूत होकर उभरेगा। मेरे साथ लोगों की ताकत है, लोग मुझसे जुड़े हुए हैं, जब इस पार्टी द्वारा लोगों के साथ अन्याय किया जाता है, तो मैं उनके लिए बोलता हूं। मैं अन्याय के खिलाफ हूं। मैं लड़ता रहूंगा, मुझे कोई नहीं रोक सकता: रॉबर्ट वाड्रा
Apr 17, 2025, 9:20 AM IST

वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, SC की 3 चिंताएं

वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, SC ने जताई 3 चिंताएं, कहा- बेंच पर बैठने के बाद हमारा कोई धर्म नहीं
Apr 17, 2025, 9:19 AM IST

ईडी ने ली EaseMyTrip की तलाशी

ईडी ने कल विभिन्न व्यक्तियों/कॉरपोरेट के 50 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली,जिसमें EaseMyTrip का ऑफिस भी था।
Apr 17, 2025, 9:18 AM IST

जेईई मेन सेशन-2 का रिजल्ट आज कभी भी हो सकता है जारी

JEE MAIN Result 2025: जेईई मेन सेशन-2 का रिजल्ट आज कभी भी हो सकता है जारी, यहां जानिए कैसे चेक करें?
Apr 17, 2025, 9:18 AM IST

कौन हैं वरुण ग्रोवर? कुणाल कामरा विवाद से जुड़ा कनेक्शन

Who is Varun Grover: कौन हैं वरुण ग्रोवर? कुणाल कामरा विवाद के बीच वीडियो में लिखा ये सब, फिर जो हुआ
Apr 17, 2025, 9:17 AM IST

फीस बढ़ोतरी पर सख्त हुई दिल्ली सरकार

Delhi Today: फीस बढ़ोतरी पर सख्त हुई दिल्ली सरकार, कुछ स्कूलों को जारी हुआ शोकॉज नोटिस, जानिए सब अपडेट
Apr 17, 2025, 9:16 AM IST

महागठबंधन में शामिल दलों की आज पटना में बैठक

महागठबंधन में शामिल दलों की आज पटना में बैठक, बिहार चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा।सीेएम फेस पर भी हो सकती है बात।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+