Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

JEE MAIN Result 2025: जेईई मेन सेशन-2 का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

JEE MAIN Result 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2025 सत्र 2 पेपर 1 के नतीजों की घोषणा कर दी है, जो छात्र बीई और बीटेक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर, अपने परिणाम देख सकते हैं।

इससे पहले शुक्रवार को एनटीए ने फाइनल आंसरशीट जारी की थी, आपको बता दें कि इस साल 24 छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने 100 पर्सेटाइल स्कोर किया है।

JEE MAIN Result 2025

आपको बता दें कि ये एग्जाम 285 के भारतीय शहरों और 15 अंतरराष्ट्रीय स्थानों में 531 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। जेईई मेन सत्र 2 पेपर I 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को हुआ। पेपर 2 परीक्षा 9 अप्रैल, 2025 को हुई। Provisional Answer Key 11 अप्रैल को जारी की गई थी।

JEE Main Result 2025 ऐसे करें चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाएं।
  • "JEE Main 2025 Result" के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना Application Number, Date of Birth और Security PIN दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट का प्रिंटआउट लेना न भूलें, आगे के एडमिशन प्रोसेस में काम आएगा।

JEE Main 2025 Answer Key ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले https://jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "JEE Main 2025 Answer Key" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • आपकी आंसर की स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • आप चाहें तो डाउनलोड करके उत्तरों को मिलान कर सकते हैं।

टॉपर्स की अंतिम सूची भी रिलीज होगी

JEE Main में टॉप 2.5 लाख रैंक लाने वाले छात्र JEE Advanced 2025 के लिए पात्र होंगे।एनटीए गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान मार्क्स पर ही मेरिट की गणना करेगा। टॉपर्स की अंतिम सूची सत्र 2 के परिणामों के साथ घोषित की जाएगी। इसमें उन लोगों के नाम शामिल होंगे जिन्होंने 100 का पूर्ण प्रतिशत स्कोर प्राप्त किया है।

JEE Mains 2025 Result: सत्र 1 में 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट निम्नलिखित हैं

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+