Breaking LIVE: इसरो ने श्री हरिकोटा से स्पेडेक्स मिशन लॉन्च

Breaking LIVE: पंजाब में आज किसानों ने बंद का ऐलान किया है तो वहीं दूसरी ओर इजरायली PM नेतन्याहू प्रोस्टेट सर्जरी के लिए अस्पताल में एडमिट हुए हैं। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन हो गया है, वो 100 वर्ष के थे।

Breaking LIVE

दिल्ली में आज बढ़ती ठंड के बाद लखनऊ और आस पास के जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देश-दुनिया की तमाम बड़ी अपडेट को जानने के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Dec 30, 2024, 10:59 PM IST

2025 में हमारे पास कई मिशन: इसरो चीफ एस सोमनाथ

PSLV-C60 ने SpaDeX और 24 पेलोड का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। 2025 में हमारे पास कई मिशन हैं, शुरुआत करने के लिए, हमारे पास जनवरी के महीने में एनवीएस 02 लॉन्च करने वाले जीएसएलवी का मिशन है: इसरो के अध्यक्ष डॉ. एस सोमनाथ
Dec 30, 2024, 10:55 PM IST

अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करने वाला भारत चौथा देश: जितेंद्र सिंह

ISRO एक के बाद एक वैश्विक चमत्कारों से दुनिया को मंत्रमुग्ध कर रही है। भारत अंतरिक्ष की खोज करने वाले चुनिंदा देशों में शामिल होने वाला चौथा देश बन गया है। भारतीय डॉकिंग सिस्टम स्वदेशी रूप से विकसित सिस्टम है: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
Dec 30, 2024, 10:47 PM IST

PSLVC60 का पहला मिशन पूरा: इसरो

SpaDeX उपग्रहों को उनकी लक्ष्य कक्षा में सफलतापूर्वक तैनात किया गया है और इसके साथ ही, PSLVC60 का पहला मिशन पूरा हुआ। इसके बाद, POEM-4 प्लेटफॉर्म खुद को अपनी अंतिम कक्षा में ले जाने के लिए अभ्यास की एक श्रृंखला का प्रदर्शन करेगा: इसरो
Dec 30, 2024, 7:37 PM IST

लॉन्चिंग दो मिनट की देरी

इसरो (ISRO) ने अपने महत्वकांक्षी अंतरिक्ष मिशन 'स्पेडेक्स' की लॉन्चिंग को दो मिनट आगे बढ़ा दिया है। पहले इसरो अपने स्पेस डॉकिंग मिशन स्पेडेक्स की लॉन्चिंग सोमवार रात 9.58 पर करने वाला था, लेकिन अब यह लॉन्चिंग दो मिनट की देरी से रात 10 बजे होगी।
Dec 30, 2024, 7:33 PM IST

इसरो ने स्पैडेक्स लॉन्च को 2 मिनट के लिए टाला

अंतरिक्ष में ट्रैफिक जाम के चलते इसरो ने स्पैडेक्स लॉन्च को 2 मिनट के लिए टाला है। अब रात 10 बजे लॉन्चिंग।
Dec 30, 2024, 6:39 PM IST

278 अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई

मुंबई: संयुक्त पुलिस आयुक्त सत्य नारायण चौधरी ने कहा, "इस साल मुंबई पुलिस ने अब तक 195 मामले दर्ज किए हैं और उसमें 278 अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और बड़ी संख्या में लोगों को डिपोर्ट भी किया गया है। पूरे मुंबई शहर में चेकिंग अभियान के दौरान कार्रवाई की गई है। पूरी प्रक्रिया का पालन करने के बाद ही हम ऐसा करते हैं। 278 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और पिछले 2-3 महीनों के अभियान में भी लगभग 45-50 लोगों पर कार्रवाई की गई है।"
Dec 30, 2024, 5:49 PM IST

पटना एयरपोर्ट पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल

बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
Dec 30, 2024, 5:48 PM IST

अरविंद केजरीवाल से मिले पुजारी

दिल्ली: 'पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना' की घोषणा के बाद दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से आए पुजारी आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मिले।
Dec 30, 2024, 5:47 PM IST

सेना के अधिकारी के साथ मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार

एर्नाकुलम, केरल: थ्रीक्काकारा में सेना के अधिकारी पर हमला किए जाने की घटना पर कोच्चि के पुलिस आयुक्त पी विमलादित्य ने कहा, "थ्रिकाकारा शिविर की घटना में, दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो सेना के अधिकारी के साथ मारपीट में शामिल थे। आगे की जांच चल रही है। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
Dec 30, 2024, 5:45 PM IST

अस्थायी मुख्यमंत्री कहे जाने पर आपत्ति

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को लिखे पत्र में एलजी वीके सक्सेना ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा आतिशी को अस्थायी मुख्यमंत्री कहे जाने पर आपत्ति जताई है। "...मुझे यह बहुत आपत्तिजनक लगा और मैं इससे आहत हूं। यह न केवल आपका अपमान है, बल्कि आपके द्वारा नियुक्त राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधि के रूप में मेरा भी अपमान है... एक उपराज्यपाल के रूप में, मैं इस स्तर के सार्वजनिक विमर्श से चिंतित हूं और साथ ही, मैं अपनी सरकार के पूर्णकालिक मुख्यमंत्री को अस्थायी मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने की बातचीत से आहत हूं..." पत्र में लिखा है।
Dec 30, 2024, 4:30 PM IST

BPSC को लेकर प्रशांत किशोर का अल्टीमेटम

बिहार में BPSC का विरोध: पटना में जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा, "हमने बिहार के मुख्य सचिव से मुलाकात की, हम उनका समय निकालने और हमसे और छात्रों से मिलने के लिए धन्यवाद करते हैं, लेकिन उन्होंने कोई निर्णय नहीं लिया। शायद उन्हें विचार करने की जरूरत है या शायद उन्हें सीएम से मंजूरी चाहिए। हमने अपनी बात रखी है। हमने सरकार को 48 घंटे, 2 दिन का समय देने का फैसला किया है। आज सीएम पटना में नहीं हैं। वे आज रात वापस आएंगे। अगर सरकार चाहे तो 48 घंटे के भीतर कोई समाधान निकाल सकती है। अगर सीएम हमें आमंत्रित करते हैं, तो हम और ये सभी छात्र उनसे मिलेंगे, लेकिन अगर 48 घंटे के भीतर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो छात्र विरोध के बारे में जो भी निर्णय लेंगे, वह मान्य होगा।"
Dec 30, 2024, 4:27 PM IST

फिर चर्चाओं में राहुल गांधी की विदेश यात्रा

'नए साल पर जश्न के लिए वियतनाम यात्रा...', राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर बीजेपी- कांग्रेस फिर आमने-सामने
Dec 30, 2024, 3:59 PM IST

सपा डेलीगेशन पहुंचा संभल, दी आर्थिक मदद

Sambhal Victims Families: सपा डेलीगेशन पहुंचा संभल, हिंसा पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, सौंपे 5-5 लाख के चेक
Dec 30, 2024, 3:23 PM IST

वितुल कुमार CRPF महानिदेशक नियुक्त

केंद्र ने उत्तर प्रदेश कैडर के 1993 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी वितुल कुमार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक के पद का कार्यभार सौंपा है। वर्तमान बल प्रमुख अनीश दयाल सिंह के 31 दिसंबर, 2024 को सेवानिवृत्त होने के बाद, नियमित पद पर नियुक्ति होने तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, वह बल के महानिदेशक का कार्यभार संभालेंगे।
Dec 30, 2024, 2:35 PM IST

महिलाओं की शिकायतें आ रही थीं ...

दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा, "दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से महिलाओं की शिकायतें आ रही थीं कि डीटीसी और क्लस्टर बसें बस स्टॉप पर नहीं रुकती हैं, अगर वहां सिर्फ महिलाएं खड़ी हों। मैं महिलाओं को आश्वस्त करना चाहती हूं कि दिल्ली सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि महिलाएं बसों में मुफ्त यात्रा करें।
Dec 30, 2024, 2:04 PM IST

वे यह सब अब क्यों लागू कर रहे हैं?"

वे यह सब अब क्यों लागू कर रहे हैं?" कांग्रेस के संदीप दीक्षित ने चुनाव से पहले कल्याणकारी योजनाओं का वादा करने को लेकर आप पर हमला बोला
Dec 30, 2024, 2:04 PM IST

अल्लू अर्जुन की जमानत पर फैसला 3 जनवरी तक टला

एक्टर अल्लू अर्जुन की जमानत के विरोध में पुलिस की ओर से दायर काउंटर एफिडेविट पर फैसला टला, अगली सुनवाई 3 जनवरी को।
Dec 30, 2024, 2:02 PM IST

पुजारियों को 18000 देने का वादा कर कौन सा कार्ड खेल रही AAP?

पुजारियों-ग्रंथियों को 18000 देने का वादा करके कौन सा कार्ड खेल रही है AAP? क्या दिल्ली चुनाव में होगा फायदा?
Dec 30, 2024, 2:02 PM IST

IND vs AUS: मेलबर्न में भारत की हार का क्या है कारण?

IND vs AUS: मेलबर्न में भारत की हार का क्या है कारण? इन 5 बड़ी वजहों से मिली टीम इंडिया को पटखनी
Dec 30, 2024, 2:02 PM IST

किस विवाद में फंस गए मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक?

Priyank Kharge: किस विवाद में फंस गए मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक, कितने गंभीर हैं आरोप?
Dec 30, 2024, 2:01 PM IST

अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान, प्रशांत किशोर ने दिया अल्टीमेटम

'छात्रों की मांगे नहीं मानी,तो दूंगा अनिश्चितकालीन धरना',BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में प्रशांत किशोर का ऐलान
Dec 30, 2024, 12:51 PM IST

ग्रंथियों को हर महीने देंगे 18 हजार रुपये

केजरीवाल का बड़ा ऐलान, सरकार बनी तो पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने देंगे 18 हजार रुपये।
Dec 30, 2024, 12:25 PM IST

Keerthy Suresh को पैपराजी ने बुलाया 'डोसा', लगाई क्लास

Keerthy Suresh को पैपराजी ने बुलाया 'डोसा', एक्ट्रेस का चढ़ा पारा, कैमरे के सामने लगाई क्लास
Dec 30, 2024, 12:25 PM IST

IND vs AUS: मेलबर्न में भारत पर हार की मार

IND vs AUS: मेलबर्न में भारत पर हार की मार, क्या WTC फाइनल से हो गई है टीम इंडिया बाहर?
Dec 30, 2024, 12:25 PM IST

क्यों चर्चाओं में हैं संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह?

Anita Singh:क्यों चर्चाओं में हैं संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह? जानिए कितनी पढ़ी-लिखी, कितनी संपत्ति की मालकिन
Dec 30, 2024, 12:24 PM IST

हैदराबाद में लगेगी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की प्रतिमा

हैदराबाद में लगेगी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की प्रतिमा, विधानसभा में प्रस्ताव पारित
Dec 30, 2024, 11:58 AM IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच हारी टीम इंडिया

मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच हारी टीम इंडिया, दिग्गज फेल, यशस्वी की कोशिश भी नहीं बचा पाई मैच।
Dec 30, 2024, 11:05 AM IST

मेलबर्न में मिली हार तो WTC फाइनल में कैसे पहुंचेगी इंडिया?

IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट में मिली हार तो WTC फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? संकट में रोहित शर्मा की टीम
Dec 30, 2024, 11:04 AM IST

सीएम योगी की 'फार्मर्स आईडी' योजना, ऐसे उठाए लाभ

अन्नदाताओं के लिए बहुत खास है सीएम योगी की 'फार्मर्स आईडी' योजना, ऐसे उठाए लाभ, इन जिलों की रही शानदार रैंकिंग
Dec 30, 2024, 11:04 AM IST

BPSC छात्रों के आंदोलन के बीच फार्मेसी छात्रों का प्रदर्शन

Protest In Bihar: BPSC छात्रों के आंदोलन के बीच फार्मेसी छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से कर रहे ये मां
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+