'नए साल पर जश्न के लिए वियतनाम यात्रा...', राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर बीजेपी- कांग्रेस फिर आमने- सामने
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर एक बार फिर बीजेपी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। राहुल गांधी की आलोचना करते हुए बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ने कहा कि जब देश पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है, तो 'नए साल का जश्न' मनाने के लिए राहुल गांधी विदेश गए।
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एलओपी व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वियतनाम दौरे पर तंज कसा। उन्होंने कहा एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा करते हुए "जब देश प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है, राहुल गांधी नया साल मनाने के लिए वियतनाम चले गए हैं।"

मालवीय ने राहुल गांधी पर पूर्व पीएम की मौत का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा, "गांधी परिवार और कांग्रेस सिखों से नफरत करते हैं। यह कभी मत भूलिए कि इंदिरा गांधी ने दरबार साहिब का अपमान किया था।"
राहुल गांधी पर पूर्व पीएम के निधन का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए अमित मालवीय ने कहा, "राहुल गांधी और कांग्रेस सिखों से नफरत करते हैं। यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि इंदिरा गांधी ने दरबार साहिब का अपमान किया था।"
कांग्रेस ने दी सफाई
राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के आरोपों के बीच कांग्रेस ने सफाई दी है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, "संघी लोग यह भटकाव की राजनीति कब बंद करेंगे? जिस तरह से मोदी जी ने यमुना किनारे डॉ. साहब के अंतिम संस्कार के लिए जगह देने से इनकार कर दिया और जिस तरह से उनके मंत्रियों ने डॉ. साहब के परिवार को घेरा, वह शर्मनाक है। अगर राहुल गांधी निजी दौरे पर जाते हैं, तो आपको क्या दिक्कत है? मुझे उम्मीद है कि नए साल में आपका दिमाग ठीक रहेगा।"












Click it and Unblock the Notifications