Keerthy Suresh को पैपराजी ने बुलाया 'डोसा', एक्ट्रेस का चढ़ा पारा, कैमरे के सामने लगाई क्लास

Keerthy Suresh: साउथ एक्टेस कीर्ति सुरेश इन दिनों फिल्म बेबी जॉन को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में वरुण धवन के साथ उनकी कैमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच, एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया, जिसमें पैपराजी ने उन्हें कुछ ऐसा कह दिया कि एक्ट्रेस भड़क गईं।

Keerthy Suresh: कीर्ति सुरेश ने पैप्स को दिए पोज

दरअसल, कीर्ति सुरेश इन दिनों मुंबई में हैं, और फिल्म बेबी जॉन का प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच उन्हें क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए देखा गया। इस दौरान कीर्ति ने पैपराजी को देख खूब सारे पोज दिए। लेकिन पैपराजी ने उन्हें 'कृति' कहकर पुकारा। अभिनेत्री ने तुरंत अपना सही नाम बताया और कहा, "कृति नहीं, कीर्ति।"

Keerthy Suresh

ये भी पढ़ें: Varun Dhawan ने जब श्रद्धा कपूर का ठुकराया था प्यार, दिल टूटने पर एक्ट्रेस ने लिया बदला, बोले-'मुझे पिटवाया'

Keerthy Suresh पैप्स ने एक्ट्रेस को बुलाया डोसा

लेकिन एक पैपराजी ने उन्हें 'डोसा' कहकर बुलाया। जिसके बाद कीर्ति सुरेश थोड़ी नाराज हो गईं। कीर्ति ने इसका मजेदार जवाब दिया और कहा, "कीर्ति डोसा नहीं, कीर्ति सुरेश। और डोसा मुझे पसंद है।" इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए पैप्स को पोज दिए और फिर वहां से चली गईं। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यहां देखें पूरा वीडियो

Keerthy Suresh: फिल्म बेबी जॉन से किया डेब्यू

बता दें कि, बेबी जॉन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफलता नहीं पा सकी, लेकिन कीर्ति सुरेश की एक्टिंग को बहुत सराहा जा रहा है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म औंधे मुंह गिरी और महज 5 दिनों में सिर्फ 28 करोड़ ही कमाई पाई। जबकि फैंस को उम्मीद थी कि वरुण धवन की ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Keerthy Suresh: कीर्ति सुरेश की शादी

वहीं, कीर्ति सुरेश की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, हाल ही में उन्होंने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी से शादी की। 12 दिसंबर को दोनों ने गोवा में एक पारंपरिक दक्षिण भारतीय शादी की। इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इंडिया टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एंटनी एक बिजनेसमैन हैं जो दुबई और अपने गृहनगर कोच्चि, केरल से काम करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+