'छात्रों की मांगे नहीं मानी,तो दूंगा अनिश्चितकालीन धरना',BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में प्रशांत किशोर का ऐलान
Prashant Kishore Bihar: पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अभ्यर्थियों पर रविवार को लाठीचार्ज किया गया और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पानी की बौछारे भी फेंकी गईं। इस दौरान जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने गए और उन्होंने आंदोलन की अगुवाई भी की। प्रशांत किशोर ने इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "गर्दनी बाग में जगह कम थी, लेकिन परमिशन का सवाल नहीं था।
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि गांधी मैदान में लोग हमेशा जाते हैं। कल तय हुआ था कि हम पैदल चलेंगे और जहां रोका जाएगा, वहां बैठ जाएंगे। गांधी मैदान में जहां रोका गया, वहां सारे लोग शांति से बैठे थे। प्रशासन ने पहले BPSC सचिव से और फिर मुख्य सचिव से मिलने का प्रस्ताव दिया था।"

प्रशांत किशोर ने कहा, "मेरे हटने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया, लेकिन जो लोग लाठीचार्ज करेंगे, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। छात्र खुद वापस जा रहे थे, ट्रैफिक नहीं रुका था। आज हम पुलिस के खिलाफ FIR करेंगे और कोर्ट जाएंगे।"
मांगें पूरी नहीं होतीं, तो बैठेंगे अनिश्चितकालीन धरने पर
प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि यदि छात्रों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तो वह 2 जनवरी से खुद अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। उन्होंने बताया, "रात 1 बजे जब छात्रों को कंबल की जरूरत थी, मैं उनके बीच गया था। कांग्रेस के दो टुटपूंजिये भी वहां बैठे थे और उन्होंने बहस की थी। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्व भी आ गए थे।"
इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने कहा, "अगर छात्र गाली भी देते हैं तो कोई बात नहीं है। छात्र बताते हैं कि आधे पद पहले ही बेच दिए गए थे, इसलिए री एग्जाम के लिए सरकार तैयार हो रही है।"
यह भी पढ़ें 'जन सुराज पार्टी है नीतीश सरकार की बी-टीम', तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications