IND vs AUS: मेलबर्न में भारत की हार का क्या है कारण? इन 5 बड़ी वजहों से मिली टीम इंडिया को पटखनी

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट मैच में टीम इंडिया की हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल का रास्ता कठिन हो गया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज 2-1 से लीड हासिल कर ली है। अब सिडनी में अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।

भारतीय टीम की तरफ से इस मैच में कई गलतियाँ हुई हैं। उनको ही हार का कारण माना जा सकता है। भारतीय टीम के दिग्गजों का फ्लॉप खेल और जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं होने से टीम को नुकसान हुआ है। यहाँ हार के पांच कारणों के बारे में जिक्र किया गया है, जिनके बारे में जानना चाहिए।

ind vs aus

रोहित में सक्रियता की कमी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कसने का मौका था। पहली पारी में कंगारुओं का स्कोर 5 विकेट पर 246 था। वहां से 474 रन बनाने दिए। दूसरी पारी में 90/6 से ऑस्ट्रेलिया को 234 बनाने दिए। यहाँ अगर ऑस्ट्रेलिया को 150 पर आउट करने के लिए आक्रमण किया जाता, तो टीम इंडिया ड्रॉ के लिए नहीं जाकर मैच जीतने का प्रयास करती।

बुमराह के बाद प्लान बी में कमी

बुमराह गेंदबाजी में भारत की गाड़ी अकेले खींच रहे हैं। उनके बाद गेंदबाज विकेट लेने में विफल रहे और ऑस्ट्रेलिया को रन बनाने का मौका मिल गया। इस वजह से टीम इंडिया को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया को कम रनों पर नहीं रोक पाने का खामियाजा भुगतना पड़ा।

खराब कैचिंग

टीम इंडिया की फील्डिंग भी हार के प्रमुख कारणों में से एक रही है। दूसरी पारी के दौरान नाथन लायन का एक कैच सिराज ने छोड़ा था। वह उसे पकड़ लेते तो परिणाम कुछ और हो सकता था। बाद में लायन ने रन बनाए। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने तीन कैच टपकाए।

शॉट सलेक्शन में कमी

रोहित शर्मा और विराट कोहली खराब शॉट खेलकर आउट हुए। दोनों ने टिकने का प्रयास नहीं किया। पंत के साथ भी कुछ यही था। अंत में जायसवाल का विवादित आउट और खराब शॉट हार के लिए प्रमुख रूप से जिम्मेदार है। भारतीय बल्लेबाजों को शॉट सलेक्शन तो ठीक रखना था।

सीनियरों का फ्लॉप प्रदर्शन

रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली बिलकुल नौसखियों की तरह खेले। दूसरी पारी में तीनों ने मिलकर कुल 14 रन बनाए। पहली पारी के दौरान भी इनका प्रदर्शन खराब रहा। इसका असर साफ तौर पर देखने को मिला। सीनियरों के रन बनते तो टीम को सहारा मिलता लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+