Anita Singh:क्यों चर्चाओं में हैं संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह? जानिए कितनी पढ़ी-लिखी, कितनी संपत्ति की मालकिन

Anita Singh: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर उनकी पत्नी का नाम वोटर लिस्ट से हटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद दोनों पार्टियों के बीच तीखी बहस छिड़ गई है।

भाजपा ने संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह का हलफनामा पेश करके जवाबी कार्रवाई की। इस दस्तावेज में अनीता सिंह ने खुद को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से मतदाता बताया है। इस खुलासे ने विवाद को एक नया आयाम दे दिया है, जिससे मामले पर और चर्चा शुरू हो गई है।

Anita Singh Sanjay Singh

संजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि यह उनके परिवार के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण प्रयास है। उनके अनुसार, उनकी पत्नी का नाम मतदाता सूची से हटाने के इरादे से आवेदन किया गया था। संजय सिंह के अनुसार, भाजपा के इस कदम को उन पर और उनकी पार्टी पर सीधा हमला माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Delhi Election: दिल्ली में राजनीतिक घमासान! संजय सिंह का दावा, BJP कर रही पत्नी का नाम लिस्ट से हटाने की कोशिश

कौन हैं अनीता सिंह? (Who is Anita Singh?)

अनीता सिंह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की पत्नी हैं और AAP की सदस्य भी हैं। दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए अनीता सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वो पोस्ट ग्रेजुएट यानी स्नातकोत्तर तक पढ़ी-लिखी हैं। myneta पर उपलब्ध जानकरी के अनुसार अनीता सिंह ने जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय से एम.ए/एम.एससी लिविंग साइंस से प्रेक्षा ध्यान की डिग्री ली है। उन्होंने यह कोर्स साल 2010 में पूरा किया था।

अनीता सिंह नेट वर्थ (Anita Singh Net Worth)

myneta पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह के पास कुल 21,53,81,393 रुपये यानी की 21 करोड़ से ज्यादा की
संपत्ति है। बात करें देनदारियों की तो उनके नाम पर 2,09,00,000 यानी की 2 करोड़ से अधिक रुपये की देनदारियां हैं।
ये भी पढ़ें: वो पागल है, उसकी हरकतें बढ़ती जा रही! संजय राउत पर एकनाथ शिंदे गुट के नेता क्‍यों हुए आगबबूला?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+