Breaking News LIVE: पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, जो बाइडेन ने किया पोस्ट
Breaking News LIVE: तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर के प्रसाद में मिलावट मामले ने तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में कई राजनीतिक दलों ने सीबीआई जांच की मांग उठाई है। वहीं, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने भी कहा है कि तिरुपति मंदिर के लड्डू में जानवरों की चर्बी का कथित इस्तेमाल असहनीय है। हमारी मांग है कि आंध्र प्रदेश सरकार मंदिर का नियंत्रण व प्रबंधन हिंदू समाज को सौंप दे।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंचे गए हैं, जहां उनको गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। पीएम मोदी क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए इस लाइव ब्लॉग पर बने रहिए। वनइंडिया के इस लाइव ब्लॉग पर आपको पल-पल का अपडेट मिलता रहेगा।
LIVE Feed
जो बाइडेन से मिले पीएम मोदी
पीएम मोदी के अमेरिका पहुंचने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उनके स्वागत में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, आज मैं प्रधानमंत्री अल्बनीज, पीएम मोदी और किशिदा का अपने घर डेलावेयर में स्वागत करूंगा। ये नेता न केवल एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हैं, वे मेरे और हमारे राष्ट्र के मित्र भी हैं।
अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन का ट्वीट
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट किया, "आज, मैं प्रधानमंत्री अल्बनीज, मोदी और किशिदा का अपने घर डेलावेयर में स्वागत करूंगा। ये नेता न केवल एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हैं - वे मेरे और हमारे राष्ट्र के मित्र हैं..."
PM मोदी का तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा की शुरुआत करते हुए फिलाडेल्फिया पहुंचे।अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री डेलावेयर में क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भविष्य के शिखर सम्मेलन (SOTF) में भाग लेंगे। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान कुछ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
दिल्ली सरकार में विभागों का बंटवारा, देखें लिस्ट..
दिल्ली सरकार में विभागों का बंटवारा: मुख्यमंत्री आतिशी शिक्षा, वित्त, बिजली, पानी समेत 13 मौजूदा विभागों (जो पहले उनके पास थे) की जिम्मेदारी संभालेंगी। सौरभ भारद्वाज स्वास्थ्य, शहरी विकास और समाज कल्याण समेत आठ विभागों का प्रभार संभालेंगे। गोपाल राय के पास पर्यावरण समेत तीन विभाग होंगे। कैलाश गहलोत परिवहन, महिला एवं बाल विकास समेत चार विभागों का प्रभार संभालेंगे। इमरान हुसैन खाद्य आपूर्ति और चुनाव विभाग का प्रभार संभालेंगे। मुकेश अहलावत दिल्ली के एससी/एसटी मंत्री बनेंगे, साथ ही श्रम समेत चार और विभाग भी संभालेंगे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा
दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "आज जब वो मुख्यमंत्री नहीं हैं तो हम सबके लिए ये भावुक पल है। आज वे मुख्यमंत्री इसलिए नहीं हैं क्योंकि भाजपा ने उनके खिलाफ झूठे केस दर्ज किए... लेकिन वो टूटे नहीं, दबे नहीं... अरविंद केजरीवाल ने इस देश की राजनीति में ईमानदारी और नैतिकता की मिसाल कायम करते हुए इस्तीफा दिया... अब हम सभी दिल्लीवासियों को मिलकर फरवरी में होने वाले चुनाव में अरविंद केजरीवाल को फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना है... मैं आपको आश्वासन दे रही हूं कि अब अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ गए हैं, अब दिल्ली में सीवर ठीक होंगे, पानी की समस्याएं ठीक होंगी, सड़कें ठीक होंगी। मैं दिल्ली वालों को यह आश्वासन देना चाहती हूं अब अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर हैं, अब भाजपा का कोई भी षड्यंत्र हम सफल नहीं होने देंगे..."
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा
दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "सबसे पहले मैं अरविंद केजरीवाल का मुझ पर भरोसा करने और मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। आज मैंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है लेकिन मेरे और हम सबके लिए ये बहुत भावुक पल है जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं हैं। अरविंद केजरीवाल वह व्यक्ति हैं जिन्होंने 10 साल में दिल्ली की तस्वीर बदल दी, दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली दी, दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा दी।
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा
AAP सांसद संजय सिंह ने आतिशी के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर कहा, "अब आतिशी दिल्ली के 2 करोड़ लोगों के साथ अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए अभियान चलाएंगी। अरविंद केजरीवाल 4 महीने बाद सभी 70 सीटें जीतकर मुख्यमंत्री बनेंगे। मैं आतिशी और उनके मंत्रिपरिषद को बधाई देता हूं।"
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा
जम्मू: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "राहुल गांधी ने मोदी विरोध करते-करते भारत विरोध करना शुरू कर दिया है और यह राजनीतिक विरोध राष्ट्र विरोध में बदल गया है, लेकिन शायद कांग्रेस का इकोसिस्टम यह नहीं समझ पा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अमेरिका जा रहे हैं, भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और अगर कांग्रेस का इकोसिस्टम भारत के 140 करोड़ लोगों के प्रधानमंत्री का इस तरह विरोध करेगा, तो भारत इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा।"
AAP नेता गोपाल राय ने बाद कहा
AAP नेता गोपाल राय ने आतिशी नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद कहा, "यह पूरी टीम अरविंद केजरीवाल की टीम है। अरविंद केजरीवाल ने जो काम शुरू किए उन्हें ऊंचाईयों तक लेकर जाना है। खास तौर सर्दियों में वायू प्रदूषण का असर काफी बढ़ता है, इसे नियंत्रित करने का काम होगा। सरकार ने कई काम किए हैं, लोगों को मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, स्वास्थ्य सेवा मिल रही है। आगे हम इसे बेहतर बनाने के लिए प्रयास करते रहेंगे।"
विजेंद्र गुप्ता ने कहा
दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने AAP नेता आतिशी के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर कहा, "यह डमी सरकार है, डमी मुख्यमंत्री है, ये सरकार रिमोट से चलेगी। अरविंद केजरीवाल कैसे मुख्यमंत्री रह सकते थे क्योंकि वो अपराधी हैं... उन्हें दिल्ली की जनता को पिछले 6-8 महीने का हिसाब देना चाहिए और अगले 3 महीने तक दिल्ली में जो सरकार चलेगी वह रिमोट से चलेगी..."
सीएम आतिशी के मंत्रिमंडल में AAP के 5 नेताओं को मिला मौका, जानिए कौन हैं दिल्ली सरकार के नए मंत्री
सीएम आतिशी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के कैबिनेट में पांच मंत्रियों को एंट्री मिली है। इन नामों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसी हफ्ते अनुमति दी थी। नई सीएम के शपथ को भव्य रूप दिया गया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। आतिशी दिल्ली की 9वीं और सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं, उन्हें दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनना के अवसर प्राप्त हुआ है। इससे पहले सुषमा स्वराज और उसके बाद शीला दीक्षित सीएम रहीं।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications