Tirupati Laddu Row: लड्डू में "चर्बी" मामले पर क्या बोले राहुल गांधी? मंदिरों की पवित्रता पर कह दी बड़ी बात
Tirupati Laddu controversy: हिदुंओं के प्रसिद्ध तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में चढ़ाए जाने वाले प्रसाद लड्डू में बीफ चर्बी के खुलासे से करोड़ों श्रृद्धालुओं को गहरा आघात पहुंचा है। इस खुलासे के बाद जमकर बवाल मचा हुआ है और जनीतिक बहस छिड़ चुकी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने श्री वेंकटेश्वर मंदिर में प्रसाद में चर्बी के इस्तेमाल पर चिंता जताई है। इसके साथ ही उन्होंने धार्मिक स्थलों की पवित्रता और भक्तों की आस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है।

राहुल गांधी ने कहा 'तिरूपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में प्रसाद के अपवित्र होने की खबरें परेशान करने वाली हैं। सरकारी अमले को धार्मिक स्थलों की पवित्रता को बनाए रखना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा पूरे देश के प्रशासन को धार्मिक स्थलों की पवित्रता की रक्षा करनी चाहिए'
राहुल गांधी ने कहा 'भगवान बालाजी जो भारत और दुनिया भर में लाखों भक्तों के लिए पूजनीय देवता हैं। यह मुद्दा हर भक्त को आहत करेगा और इस पर गहराई से विचार करने की जरूरत है।'
कांग्रेस नेता खेड़ा ने बोल दी ये बड़ी बात
वहीं कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा अगर अपवित्रता के आरोपों को सही ठहराया जाता है, तो जिम्मेदार लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। हालांकि, अगर ये दावे झूठे साबित होते हैं या गुप्त उद्देश्यों से प्रेरित होते हैं, तो तिरुपति के अनगिनत भक्त अपनी आस्था के अपमान को आसानी से अनदेखा नहीं करेंगे। खेड़ा ने भाजपा पर चुनाव के मौसम में विभाजनकारी षड्यंत्र के सिद्धांतों को जारी रखकर राजनीतिक लाभ के लिए स्थिति का फायदा उठाने का भी आरोप लगाया।
सीएम नायडू ने किया था खुलासा
बता दें विवाद की शुरुआत आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के एक बयान से हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के दौरान तिरुपति के लड्डू बनाने में घटिया सामग्री और जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया गया था। इस दावे को टीडीपी द्वारा पेश की गई एक लैब रिपोर्ट ने और पुख्ता किया, जिसमें लड्डू बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए घी में जानवरों की चर्बी की मौजूदगी का सुझाव दिया गया था। दूसरी ओर, वाईएसआरसीपी ने नायडू पर राजनीतिक लाभ के लिए निराधार आरोप लगाने का आरोप लगाया है।
लड्डू के घी में मिली बीफ चर्बी और मछली का तेल
इन आरोपों के जवाब में, टीडीपी प्रवक्ता अनम वेंकट रमना रेड्डी ने बताया गुजरात स्थित पशुधन प्रयोगशाला द्वारा श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रबंधन करने वाले तिरुमला तिरुपति देवस्थानम द्वारा उपलब्ध कराए गए घी के नमूनों की जांच की गई। तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) द्वारा प्रदान किए गए घी के नमूनों में "बीफ़ टैलो," लार्ड और मछली का तेल पाया गया। 16 जुलाई की तारीख वाली इस प्रयोगशाला रिपोर्ट में 9 जुलाई, 2024 को प्रस्तुत किए गए नमूनों ने पहले से ही चल रहे विवाद को और हवा दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications