Chitra Sarwara: हरियाणा चुनाव की सबसे खूबसूरत प्रत्याशी, जो कांग्रेस की फूट की वजह से बन सकती हैं MLA
Who is Chitra Sarwara: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में हॉट सीट अंबाला कैंट की निर्दलीय चित्रा सरवारा सबसे खूब प्रत्याशियों में से एक हैं। इनकी जीत का सियासी गणित कांग्रेस की फूट है। अगर ये जीत दर्ज करती हैं कि यहां भाजपा के 6 बार के विधायक अनिल विज को भी हार का मुंह देखना पड़ सकता है।
भाजपा उम्मीदवार अनिल विज खुद को सीएम फेस बता चुके हैं। इससे उन्हें चुनाव में फायदा मिल सकता है। लोगों को लगेगा कि विज को सीएम बनाया गया तो क्षेत्र का विकास ज्यादा होगा, मगर विज को कांग्रेस की बागी चित्रा सरवारा टक्कर दे सकती हैं।

हरियाणा की राजनीति पर पकड़ रखने वालों के अनुसार अंबाला कैंट सीट पर कांग्रेस को गुटबाजी भारी पड़ सकती है और बाजी चित्रा मार सकती है। कांग्रेस ने कुमारी शैलजा के करीबी पूर्व पार्षद परविंद्र सिंह परी को टिकट दिया है।
अंदरखाने खबर यह कि शैलजा का करीबी होने के कारण कांग्रेस उम्मीदवार परविंदर परी से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में पिछले बार दूसरे नंबर पर रहने वाली चित्रा सरवारा के हाथ इस बार बाजी लग सकती है।

अंबाला कैंट से कांग्रेस प्रत्याशी परविंदर परी लगातार आरोप लगा रहे हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस सीट पर अन्य नेताओं को मना लिया, लेकिन चित्रा को मनाने के लिए नहीं गए।
उनका इशारा है कि हुड्डा गुट कहीं न कहीं अंदरखाते चित्रा को समर्थन दे रहा है। अगर कांग्रेस का वोट चित्रा की तरफ शिफ्ट हुआ तो परविंदर परी ही नहीं बल्कि अनिल विज भी मुश्किल में पड़ सकते हैं।

कौन हैं चित्रा सरवारा?
- इंटरनेशनल वॉलीबॉल प्लेयर रह चुकी हैं।
- चित्रा के पिता निर्मल सिंह 4 बार विधायक-मंत्री रह चुके हैं।
- साल 2019 के विधानसभा चुनाव में चित्रा दूसरे नंबर पर रही थीं।
- चित्रा सरवारा पहले आम आदमी पार्टी में हुआ करती थी।
- आप छोड़कर कांग्रेस में आई और अब कांग्रेस की बागी बन गई।
- चित्रा सरवारा महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता एवं वार्ड नंबर 16 की पार्षद भी रह चुकी हैं।
- चित्रा सरवारा की शादी दिग्विजय सिंह से हुई है। इनके एक बेटी अमीराह चहल और बेटा युदवीर सिंह है।
चित्रा सरवारा की सपंत्ति
चित्रा के पास चल संपत्ति-1.26 करोड़
पति के पास चल संपत्ति-7.66 करोड़
पति के पास अचल संपत्ति-9.38 करोड़

अंबाला कैंट सीट से उम्मीदवार
चित्रा सरवारा, निर्दलीय
अनिल विज, भाजपा
परविंदर सिंह परी, कांग्रेस
राज कौर गिल, आम आदमी पार्टी
ओंकार सिंह, इनेलो-बसपा
अवतार करधान, जजपा-असपा












Click it and Unblock the Notifications