Mahakumbh 2025: त्रिवेणी संगम घाट पर आरती
Mahakumbh 2025 LIVE : आज प्रयागराज महाकुंभ 2025 का दूसरा दिन है और साथ ही मकर संक्रान्ति का भी त्योहार है, सुबह से घाटों पर भक्तगणों की भीड़ लगी है और श्रद्धालुगण आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। प्रशासन ने इस समागम को सुगम बनाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

अगर दूसरी ओर मौसम की बात करें तो उत्तर भारत में जहां सर्दी चरम पर है , कश्मीर-हिमाचल में आज भी बर्फबारी हो सकती है। देश-दुनिया की तमाम बड़ी अपडेट को जानने के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन ने अपनाया हिंदू नाम 'कमला'
Mahakumbh 2025: आस्था में डूबीं स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन ने अपनाया हिंदू नाम 'कमला', अचानक हुईं बीमार
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने कहा
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने कहा, "...हमने प्रयागराज में रहने वाले लोगों के लिए उचित व्यवस्था की है। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 60,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है... हमने किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए भी व्यवस्था की है... सभी अधिकारी अच्छी तरह से प्रशिक्षित हैं..."
लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने महाकुंभ 2025 पर कहा
लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने महाकुंभ 2025 पर कहा, "...आज संक्रांति के दिन जब हमने संगम में डुबकी लगाई तो अद्भुत लगा... वाकई जीवन सफल हो गया... व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं, ठहरने के लिए बहुत अच्छी व्यवस्थाएं हैं, शौचालय और वस्त्र बदलने के लिए बहुत अच्छे बूथ हैं। सुरक्षा और सफ़ाई दोनों ही हैं। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि महाकुंभ में ज़रूर आएं।"
पीएम मोदी ने शेयर की महाकुंभ की तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- महाकुंभ में भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम! मकर संक्रांति महापर्व पर महाकुंभ में प्रथम अमृत स्नान में शामिल सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन। महाकुंभ की कुछ तस्वीरें…
हर्षा ने खुद बताया क्यों धारण किया भगवा?
Harsha Richhariya: एंकर, सोशल इन्फ्लुएंसर के बाद अब बनीं साध्वी! हर्षा ने खुद बताया क्यों धारण किया भगवा?
महाकुंभ 2025 के लिए रेलवे के बुनियादी ढांचे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा
महाकुंभ 2025 के लिए रेलवे के बुनियादी ढांचे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "पिछले 3 वर्षों में प्रयागराज के आस-पास के सभी रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया गया है। अब तक 5000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। हम एक दिन में 40 लाख की तुलना में 1 करोड़ से अधिक लोगों को निकाल सकते हैं। रेलवे प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ने से पहले भक्तों के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। रेलवे बोर्ड वॉर रूम भी स्थापित किया गया है।"
जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा
जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य कहते हैं, "मैं बेहद खुश हूं, क्योंकि सभी आचार्यों के बीच मैं सबसे पहले पवित्र स्नान करने वाला व्यक्ति था। मैं राज्य सरकार की व्यवस्थाओं से प्रभावित हूं। उन्होंने यहां इतनी बड़ी भीड़ का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया है।"
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा
ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम के आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा, "इस मकर संक्रांति पर न केवल यहां मौजूद लोगों का, बल्कि पूरे 'सनातन धर्म' का 'स्नान' हुआ... यह एक उत्सव है।" सनातन की अमरता का... इस कुंभ ने सभी को दिखाया है कि 'सारे घाट पते हैं, लोग कहते हैं हम बताते हैं'... मैं सभी को यहां आमंत्रित करना चाहता हूं, 'आओ कुंभ चलें'... मैं प्रार्थना करता हूंसभी भारतीयों और दुनिया में सभी की भलाई। मोदी जी एक असाधारण व्यक्ति हैं। योगी-मोदी की यह जोड़ी इस देश में योग का सार फैलाने के लिए एक साथ आई है।''
वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, बाल-बाल बचे यात्री
अचानक प्लेटफॉर्म बदलने की अफवाह से वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, बाल-बाल बचे यात्री
ग्रीस की एक साधिका पेनेलोप ने कहा
ग्रीस की एक साधिका पेनेलोप ने कहा, "योग में मेरी यात्रा करीब 20 साल पहले शुरू हुई थी। उस समय सोशल मीडिया आज जितना नहीं था, इसलिए मैंने कुंभ के बारे में कभी नहीं सुना था। मैं पहली बार यहां आई हूं और मैं अपने पति की वजह से यहां आई हूं... आज यहां लोगों की संख्या मेरे देश की आबादी से 5 गुना ज्यादा है..."
किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा
किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा, "आज हम संगम तीर्थ पर हैं। यह महाकुंभ 2025 का पहला अमृत स्नान है और हमें बहुत खुशी है कि हमें अमृत स्नान में भाग लेने का मौका मिला। सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।"
Mahakumbh 2025: पहला 'अमृत स्नान' मकर संक्रांति पर
Mahakumbh 2025 Amrit Snan: पहला 'अमृत स्नान' मकर संक्रांति पर, जानें कितने और बाकी? किन बातों का रखे ध्यान?
VIDEO: घुटनों के बल तिरुपति दर्शन के लिए पहुंचे Nitish Reddy
VIDEO: घुटनों के बल तिरुपति दर्शन के लिए पहुंचे Nitish Reddy, जानिए आखिर कौन सी मनोकामना हुई पूरी?
Makar Sankranti 2025: क्या होता है अमृत स्नान?
Makar Sankranti 2025: महाकुंभ में क्यों कर रहे हैं भक्त अमृत स्नान? क्या है इसका महत्व और नियम?
'खिचड़ी की तरह घुलमिल जाएं', अपनों को भेजें ये खास संदेश
Makar Sankranti 2025 Wishes: 'अपनों को और करीब लाएं, खिचड़ी की तरह घुलमिल जाएं', अपनों को भेजें ये खास संदेश
हजारों विदेशी श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
महाकुम्भ का संगम घाट इस बार दुनिया के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र बना गया है, जहां अमेरिका, रूस, जर्मनी, इटली, इक्वाडोर समेत तमाम देशों के लोग सनातन संस्कृति से अभिभूत नजर आए। यहां पहुंचे विदेशियों ने संगम में डुबकी लगाई और माथे पर तिलक लगाकर संगम की रेती पर निकल पड़े।
Maha Kumbh 2025: पहले दिन डेढ़ करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ का आगाज, पहले दिन डेढ़ करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने कहा
उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने कहा, "महाकुंभ 2025 का जो प्रथम स्नान है वो सुबह ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हो चुका है और अभी तक लगभग 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम क्षेत्र में स्नान किया है। हमने सभी चीजों की व्यवस्था की। संगम में अभी भी भीड़ जारी है। सभी तकनीकों का उपयोग किया गया है, जिनमें से कई तकनीकें नई है। इन चीजों के कारण आम जनता को काफी सहूलियत मिली है। प्रयागराज क्षेत्र में या पूरे प्रदेश में कहीं भी कोई अप्रिय घटना घटने की सूचना नहीं मिली है। सभी विभागों के समन्वय से कार्रवाई हो रही है। जो मार्ग प्रयागराज की ओर जा रहे हैं वहां पर कोई ट्रैफिक या व्यवधान नहीं हैं।"
READ MORE
More From
-
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट, क्या है IMD का ताजा अपडेट? -
Russia floods: रूस के दागेस्तान में कुदरत का कहर! 3 लाख लोग अंधेरे में कैद, मखाचकाला में लगी इमरजेंसी -
Aaj Ka Mausam: यूपी-MP समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट, चलेगी आंधी गिरेंगे ओले, क्या है दिल्ली का हाल? -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कई राज्यों में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट -
Uttar Pradesh Weather Alert: Lucknow समेत 24 जिलों में 4 दिन बारिश-तूफान, कहां-कहां IMD का ओलावृष्टि अलर्ट? -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट












Click it and Unblock the Notifications