Makar Sankranti 2025 Do-Donts: आज भूलकर भी ना करें ये काम वरना उठाना होगा आर्थिक नुकसान
Makar Sankranti 2025 Do-Donts Hindi (क्या करें और क्या ना करें): आज पूरा देश मकर संक्रांति का पर्व मना रहा है। आज सूर्य मकर राशि में प्रवेश किए हैं जिसे 'उत्तरायण' भी कहा जाता है। इस पर्व से ही दिन बड़े होने लगते हैं औऱ सारे शुभ काम प्रारंभ हो जाते हैं। इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर दान-पुण्य करते हैं।
माना जाता है कि ऐसा करने से लोगों के कष्ट खत्म होते हैं और उनके घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। आज के दिन कुछ बातों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है।

क्योंकि ऐसा ना करने से इंसान को पूजा पाठ का उचित फल नहीं मिल पाता है उल्टा गलतियां करने से इंसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ जाता है।
इसलिए यहां हम आपको बताते हैं कि इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?
मकर संक्रांति पर क्या करें? (Makar Sankranti 2025)
- मकर संक्रांति के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और सूर्य देव को जल अर्पित करें। यह स्वास्थ्य, समृद्धि प्रदान करता है।
- तिल, गुड़, अन्न, कपड़े और कम्बल का दान करें। इससे घर का तनाव कम होता है।
- तिल और गुड़ का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।
- इस दिन खिचड़ी बनाना और इसे बांटकर खाना शुभ माना जाता है।
- यदि संभव हो, तो गंगा, यमुना या किसी अन्य पवित्र नदी में स्नान करें। इससे पापों का नाश होता है।
- मकर संक्रांति पर कई जगहों पर पतंग उड़ाने की परंपरा है। ये प्रेम और उत्साह का मानक है।
क्या न करें (Don'ts)(Makar Sankranti 2025)
- नकारात्मक सोच, विवाद या झगड़े से बचें।
- अहंकार, क्रोध और दूसरों को अपमानित करने से बचें।
- मकर संक्रांति के दिन मांसाहार और नशे का सेवन वर्जित माना जाता है।
- मकर संक्रांति के दिन सुबह जल्दी उठना और पूजा करना शुभ माना जाता है।
मकर संक्रांति का महत्व (Makar Sankranti 2025)
मकर संक्रांति न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि यह कृषि और मौसम के परिवर्तन का भी प्रतीक है। इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है, जिससे दिन लंबे और रातें छोटी होने लगती हैं।
- ॐ सूर्याय नमः
- ॐ घृणि सूर्याय नमः
- ॐ हृां मित्राय नम:
- ॐ हृीं रवये नम:
- ॐ ह्रां भानवे नम:
- ॐ हृों खगाय नम:
- ॐ हृ: पूषणे नमः
- ॐ ह्रां हिरण्यगर्भाय नमः
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications