Mahakumbh 2025: आस्था में डूबीं स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन ने अपनाया हिंदू नाम 'कमला', अचानक हुईं बीमार

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 में भाग लेने भारत आईं एप्पल (Apple) के दिवंगत सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स ने भारतीय आध्यात्मिकता के साथ अपनी गहरी रुचि को दर्शाते हुए हिंदू नाम 'कमला' अपनाया है। निरंजनी अखाड़ा के संतों ने उन्हें यह नाम दिया। खास बात यह है कि लॉरेन महाकुंभ मेला 2025 की अपनी यात्रा के दौरान बीमार पड़ गईं। आध्यात्मिक नेता स्वामी कैलाशानंद गिरि, जिनके शिविर में वे ठहरी हैं, ने खुलासा किया कि भीड़भाड़ और अनफैमिलियर एनवायरनमेंट के कारण पॉवेल जॉब्स को एलर्जी हो गई थी।

स्वामी कैलाशानंद ने मंगलवार को कहा कि वह मेरे शिविर में हैं। वह इतनी भीड़-भाड़ वाली जगह पर कभी नहीं गई और उसे कुछ एलर्जी हो गई है। वह बहुत सरल हैं और हमारी परंपरा का अनुभव करने के लिए यहां आई हैं। आपको बता दें कि महाकुंभ से पहले, उन्होंने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए और बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया।

Mahakumbh 2025 Steve Jobs wife lauren powell jobs

महाकुंभ में 'कल्पवास' का पालन

  • महाकुंभ के दौरान लॉरेन पॉवेल जॉब्स अगले 10 दिनों तक कल्पवास का पालन करेंगी।
  • पवित्र गंगा में सुबह-सुबह स्नान करेंगी।
  • ध्यान, मंत्र जाप, और धर्मग्रंथों का अध्ययन करेंगी।
  • पूरी तरह सात्विक आहार लेंगी और प्याज, लहसुन या मसालेदार भोजन से परहेज करेंगी।
  • जमीन पर सोएंगी, साधारण जीवन जिएंगी और तुलसी का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगी।

महाकुंभ 2025: सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन

महाकुंभ 2025 का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में होगा। हर 12 साल में होने वाले इस धार्मिक समागम में करीब 15 लाख विदेशी पर्यटकों के आने की उम्मीद है। इस भव्य आयोजन में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

लॉरेन पॉवेल जॉब्स प्रोफाइल (Laurene Powell Jobs Profile)

लॉरेन पॉवेल जॉब्स, जो एमर्सन कलेक्टिव की संस्थापक हैं, एक सफल व्यवसायी और परोपकारी व्यक्तित्व के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने अपने दिवंगत पति स्टीव जॉब्स के साथ 20 साल बिताए और आज भी उनकी स्मृतियों को संजोए हुए हैं।

  • एजुकेशन और लाइफ: लॉरेन का जन्म न्यू जर्सी में हुआ। उनके पिता एक सैन्य पायलट थे, जिनका निधन तब हुआ, जब वह केवल तीन साल की थीं।
  • उद्यमिता (Entrepreneurship): लॉरेन ने अपने करियर की शुरुआत वॉल स्ट्रीट पर की और बाद में परोपकार और सामाजिक उत्थान के कार्यों में जुट गईं।
  • दिवंगत स्टीव जॉब्स के साथ रिश्ता: स्टीव और लॉरेन की मुलाकात स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस में हुई थी। उनका रिश्ता गहरी समझ और आपसी सम्मान पर आधारित था।

क्यों है लॉरेन का भारत से लगाव?

लॉरेन पॉवेल जॉब्स भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता से गहराई से प्रभावित हैं। महाकुंभ जैसे धार्मिक आयोजनों में भाग लेकर वह भारतीय संस्कृति को समझने और आत्मिक शांति पाने का प्रयास करती हैं।

ये भी पढ़ें- Mahakumbh 2025 LIVE : स्नान स्थलों पर पूरी पुलिस व्यवस्था है-एडीजी भानु भास्कर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+