Makar Sankranti 2025 Wishes: 'अपनों को और करीब लाएं, खिचड़ी की तरह घुलमिल जाएं', अपनों को भेजें ये खास संदेश
Makar Sankranti 2025 Wishes Hindi: आज पूरा देश मकर संक्रान्ति का पर्व मना रहा है। साल के इस पहले पर्व का इंतजार हर किसी को बेसब्री से होता है। आज के दिन से सभी शुभ काम प्रारंभ हो जाते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे अलग-अलग नामों से पुकारते हैं। कहीं इसे 'मकर संक्रान्ति' कहते हैं तो कहीं ये 'उत्तरायण' के नाम से जाना जाता है।
मालूम हो कि सू्र्य जब मकर राशि में प्रवेश करता है, तब संक्रान्ति मनाई जाती है। इस दिन से ताप में वृद्धि होती है और लोगों को ठंडक से राहत मिलती है। इस दिन लोग तिल दान करते हैं और गुड़ और दही-चूड़े का सेवन करते हैं।

ये पर्व मानक है खुशियों का, उमंग का और जोश का, इस दिन को आप और भी ज्यादा सुंदर बना सकते हैं हार्ट टचिंग संदेशों के जरिए, जिन्हें आप अपनों को भेजकर इस दिन को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं।
मकर संक्रांति शुभकामनाएं (Makar Sankranti 2025 Wishes)
- 'तिल हम हैं और गुड़ आप, मिठास से भर दें जीवन आपका', मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!
- सूर्य की किरणें आपके जीवन को रोशन करें, मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!
- तिल-गुड़ की मिठास और पतंगों की उड़ान के साथ आप भी ऊंचाईयों पर पहुंचे, मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!
- सू्र्य देव आपको बहुत सारी खुशियां प्रदान करें, मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!
- आप लोग स्वस्थ औऱ प्रस्नन रहें, बाबा जी सबको शक्ति दें, हैप्पी वाली संक्रान्ति।
मकर संक्रांति के लिए संदेश (SMS) (Makar Sankranti 2025 Wishes)
- 'तिल का मीठा, पतंगों की उड़ान', हैप्पी वाली संक्रान्ति।
- आपके जीवन का हर कोना यूं ही महकता रहे, आपका दिन शुभ हो, मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!
- नए साल का पहला त्योहार, लाए खुशियों का उपहार। मकर संक्रांति की बधाई!
हैप्पी वाली संक्रान्ति (Makar Sankranti 2025 Wishes)
- उड़े पतंग आसमान में, बोले दिल आज खुमार में, मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!
- अपनों को और करीब लाएं, खिचड़ी की तरह घुलमिल जाएं, मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!
- चल उड़ा जारे पतंग, हैप्पी वाली संक्रान्ति, सब खुश रहें, सब मगन रहें।
- आओ मिलकर संक्रान्ति मनाएं, देश के लिए एक दीप जलाएं, मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!
- काय पो चे...मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
- उड़ी-उड़ी जाए, हमारी पतंग तेरी पतंग, मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
खास बातें (Makar Sankranti 2025)
मकर संक्रांति के दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं, तिल-गुड़ का प्रसाद बांटते हैं और दान-पुण्य करते हैं, ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है और लोगों के कष्टों का अंत होता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications