Paush Purnima 2025: साल की पहली पूर्णिमा आज, इन तीन राशियों पर होगी धनवर्षा, जानिए मुहूर्त
Paush Purnima 2025: आज साल की पहली पूर्णिमा यानी की पौष पूर्णिमा है और आज ही त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ 2025 का आगाज हुआ है। आज का दिन बेहद ही पावन है। यही नहीं आज हीसूर्य-चंद्रमा, शनि और गुरु की युति की बनी है, मालूम हो कि 144 साल बाद ये हुआ है।
मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। पौष पूर्णिमा को "माघ स्नान" के आरंभ का दिन भी माना जाता है इस दिन दान, व्रत और ध्यान करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

पूजा विधि (Paush Purnima 2025)
- पौष पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करना अत्यंत फलदायक माना जाता है।
- यदि नदी में स्नान संभव न हो, तो घर पर नहाने के पानी में गंगाजल मिलाएं।
- स्नान के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं और उनकी पूजा करें।
- भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है।
- भगवान विष्णु को तुलसी का पत्ता अर्पित करें।
- "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें।
- अन्न, वस्त्र, गुड़, तिल, घी और कंबल का दान करना विशेष शुभ माना जाता है।
क्या करें (Dos) (Paush Purnima 2025)
- भगवान विष्णु की पूजा करें और व्रत रखें।
- ब्राह्मणों और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं।
- शांत चित्त से ध्यान करें और धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन करें।
क्या न करें (Don'ts) (Paush Purnima 2025)
- बुरे विचारों और क्रोध से बचें।
- इस दिन मन को शांत और स्थिर रखना आवश्यक है।
- किसी का अपमान न करें।
- झूठ बोलने और धोखा देने से बचें।
- तामसिक भोजन (मांसाहार, शराब) का सेवन न करें।
इन 4 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा (Paush Purnima 2025)
- मिथुन राशि
- कर्क राशि
- वृश्चिक राशि
- मकर राशि
इन चार राशियों को प्रोफेशनली और पर्सनली लाभ मिलेगा और इनपर जमकर धनवर्षा होगी यही नहीं ये राशि के लोग दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे। इसलिए इस राशि को लोगों को आज मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications