Maha Kumbh 2025: कड़ी सुरक्षा के बीच महाकुंभ 2025 का शंखनाद, पहले दिन डेढ़ करोड़ भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

Maha Kumbh 2025: दुनिया में मानवता का सबसे बड़ा समागम महाकुंभ आज से शुरू हो गया है, जिसमें अगले 45 दिनों में करीब 45 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है। दुनिया भर से श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के पवित्र संगम त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान करने के लिए आते हैं। एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी महाकुंभ मेले में शामिल होने पहुंची हैं।

महाकुंभ मेला 2025 आज पौष पूर्णिमा स्नान के साथ शुरू हो रहा है और 26 फरवरी, 2025 को महा शिवरात्रि के साथ समाप्त होगा। हर 12 साल में एक बार आयोजित होने वाले इस महाकुंभ में लोग पवित्र जल में डुबकी लगाने के लिए आते हैं, ऐसा माना जाता है कि इससे पाप धुल जाते हैं और आत्मा शुद्ध होती है।

Maha Kumbh 2025

1.50 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

महाकुंभ के पहले दिन, 1.50 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस बारे में जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने एक्स पर लिखा, "मानवता के मंगलपर्व 'महाकुम्भ 2025' में 'पौष पूर्णिमा' के शुभ अवसर पर संगम स्नान का सौभाग्य प्राप्त करने वाले सभी संतगणों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन। प्रथम स्नान पर्व पर आज 1.50 करोड़ सनातन आस्थावानों ने अविरल-निर्मल त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ अर्जित किया।"
ये भी पढ़ें: Mahakumbh Mela 2025: क्या महाकुंभ के चलते उत्तर प्रदेश में स्कूलों का शेड्यूल बदला?

सीएम योगी ने दिया धन्यवाद

सीएम योगी ने प्रशासन को धन्यवाद देते हुए आगे लिखा, "प्रथम स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने में सहभागी महाकुम्भ मेला प्रशासन, प्रयागराज प्रशासन, यूपी पुलिस, नगर निगम प्रयागराज, स्वच्छाग्रहियों, गंगा सेवा दूतों, कुम्भ सहायकों, धार्मिक-सामाजिक संगठनों, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों तथा मीडिया जगत के बंधुओं सहित महाकुम्भ से जुड़े केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी विभागों को हृदय से साधुवाद! पुण्य फलें, महाकुम्भ चलें।"

महाकुंभ की तैयारी

श्रद्धालुओं की मदद के लिए फ्लोटिंग पुलिस चौकी, 1.5 लाख टेंट, ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षमताओं वाले 2,700 कैमरे सहित विशेष व्यवस्था की गई है। 56 साइबर योद्धाओं की एक टीम ऑनलाइन खतरों की निगरानी करेगी और शहर के सभी पुलिस स्टेशनों में साइबर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। कुंभ सहायक चैटबॉट को महाकुंभ मेला 2025 में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को वास्तविक समय पर मार्गदर्शन और अपडेट प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने महाकुंभ में VIP घाटों पर जताई आपत्ति, कहा-भेदभाव की जगह नहीं!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+