'घृणित, लैंगिकवादी, स्त्रीद्वेषी', हेमा मालिनी पर कांग्रेस नेता की टिप्पणी, भड़की BJP ने साधा विपक्ष पर निशाना

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। भाजपा ने बुधवार को हरियाणा कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला पर अपनी सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ ''नीच, कामुक'' टिप्पणी करने का आरोप लगाया।

भाजपा ने कहा कि इससे पता चलता है कि मुख्य विपक्षी दल स्त्रीद्वेषी है और महिलाओं से घृणा करता है। भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया जिसमें कांग्रेस सांसद कथित तौर पर सत्तारूढ़ दल पर हमला करते हुए अभिनेता-राजनेता के बारे में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। हालांकि, वीडियो कब का है ये पता नहीं चल सका है।
यह भी देखें: कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने इस्तीफा दिया या पार्टी ने उन्हें निकाला? कुछ ही देर में रखेंगे अपना पक्ष

Hema Malini

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा, "कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने एक घृणित लैंगिक टिप्पणी की है, जो न केवल हेमा मालिनी, जो एक निपुण व्यक्ति हैं, बल्कि सामान्य रूप से महिलाओं के लिए भी अपमानजनक है।"

उन्होंने आगे कहा कि यह सबसे घृणित वर्णन है जो कोई भी कर सकता है। उन्होंने सुरजेवाला की टिप्पणियों को साझा करते हुए कहा, "यह राहुल गांधी की कांग्रेस है। यह स्त्रीद्वेषी है और महिलाओं से घृणा करती है।"

वीडियो में रणदीप सुरजेवाला कह रहे हैं, "MLA/MP क्यों बनाते हैं? ताकि वो हमारी आवाज उठा सकें, हमारी बात मनवायें, इसीलिए बनाते होंगे।" बता दें, हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश के मथुरा से भाजपा की लोकसभा सदस्य हैं और वहां से 2024 का आम चुनाव लड़ रही हैं।
यह भी देखें: 'सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता, ना ही गाली...', ये कहकर कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने पार्टी से दिया इस्तीफा

हेमा मालिनी पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, ''नारीशक्ति का 'अपमान' कांग्रेस का ही 'पहचान' है। उनके क्रूर, असभ्य, अप्रिय, घृणित, स्त्रीद्वेषी और लिंगभेदी बयान से यह एक बार फिर स्थापित हो गया है। रणदीप सुरजेवाला... उन्होंने पहले भी 'जनता' को 'राक्षस' कहा है, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है... वे हमेशा 'महिला विरोधी' रहे हैं, नारीशक्ति उन्हें इस चुनाव में निश्चित रूप से दंडित करेगी उन्होंने जो मानसिकता दिखाई है।"

इस वीडियो पर अभिनेत्री से राजनेता बनी कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है। इसे लेकर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कंगना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "बात मोहब्बत की दुकान खोलने की हुई थी लेकिन कांग्रेस नफरत की दुकान खोल बैठी है। महिलाओं के प्रति गिरी हुई सोच रखने वाले कांग्रेस के नेता अवश्यंभावी हार की हताशा और कुंठा में अपने चरित्र का दिन- ब-दिन पतन कर रहे हैं।"

कुछ दिनों पहले कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत पर बीजेपी उम्मीदवार और अभिनेत्री कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगा था।
यह भी देखें: Maharashtra: संजय निरुपम कांग्रेस से निष्कासित, कल BJP में हो सकते हैं शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+