'सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता, ना ही गाली...', ये कहकर कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Gourav Vallabh resignation Congress: कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा आज गुरुवार 04 अप्रैल को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी है। लोकसभा चुनाव-2024 के पहले कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका है।

Gourav Vallabh resignation Congress

गौरव वल्लभ ने एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर लिखा,

Recommended Video

      'सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता,ये कहकर कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने पार्टी से दिया इस्तीफा

      ''कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है, उसमें मैं खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा। मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।''

      गौरव वल्लभ बोले- 'सच का छिपाना भी अपराध है...'

      गौरव वल्लभ ने अपने इस्तीफे पत्र में कहा, ''भावुक हूं, मन व्यथित है, काफी कुछ कहना चाहता हूं, लिखना चाहता हूं, बताना चाहता हूं, लेकिन, मेरे संस्कार ऐसा कुछ भी कहने से मना करते हैं जिससे दूसरों को कष्ट पहुंचे, फिर भी मैं आज अपनी बातों को आपके समक्ष रख रहा हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि सच को छुपाना भी अपराध है, और मैं अपराध का भागी नहीं बनना चाहता।''

      गौरव वल्लभ ने बताया, कांग्रेस कहां पड़ रही है कमजोर!

      गौरव वल्लभ ने आगे लिखा, ''मैं वित्त का प्रोफेसर हूं, कांग्रेस पार्टी की सदस्यता हासिल करने के बाद पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया, कई मुद्दों पर पार्टी का पक्ष दमदार तरीके से देश की महान जनता के समक्ष रखा, लेकिन पिछले कुछ दिनों से पार्टी के स्टैंड से असहज महसूस कर रहा हूं...जब मैंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया तब मेरा मानना था कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है, जहां पर युवा, बौद्धिक लोगों की, उनके आइडिया की कद्र होती है, लेकिन पिछले कुछ सालों में मुझे यह महसूस हुआ कि पार्टी का मौजूदा स्वरूप नए आइडिया वाले युवाओं के साथ खुद को एडजस्ट नहीं कर पाती है। पार्टी का ग्राउंड लेवल कनेक्ट पूरी तरह से टूट चुका है, जो नये भारत की आकांक्षा को बिल्कुल भी नहीं समझ पा रही है। जिसके कारण न तो पार्टी सत्ता में आ पा रही और ना ही मजबूत विपक्ष की भूमिका ही निभा पा रही हैं इससे मेरे जैसा कार्यकर्ता हतोत्साहित होता है।''

      गौरव वल्लभ बोले- 'राम मंदिर पर कांग्रेस के स्टैंड से क्षुब्ध हूं...'

      गौरव वल्लभ ने आगे कहा कि, ''अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस पार्टी के स्टैंड से मैं क्षुब्ध हूं। मैं जन्म से हिंदू और कर्म से शिक्षक हूं, पार्टी के इस स्टैंड ने मुझे हमेशा असहज किया, परेशान किया। पार्टी व गठबंधन से जुड़े कई लोग सनातन के विरोध में बोलते हैं, और पार्टी का उसपर चुप रहना, उसे मौन स्वीकृति देने जैसा है।''

      गौरव वल्लभ ने कहा, 'गलत दिशा में आगे बढ़ रही है कांग्रेस...'

      गौरव वल्लभ ने पत्र के आखिर में लिखा, ''इन दिनों पार्टी गलत दिशा में आगे बढ़ रही है। एक ओर हम जाति आधारित जनगणना की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर संपूर्ण हिंदू समाज के विरोधी नजर आ रहे हैं, यह कार्यशैली जनता के बीच पार्टी को एक खास धर्म विशेष के ही हिमायती होने का भ्रामक संदेश दे रही है। यह कांग्रेस के मूलभूत सिद्धांतों के खिलाफ है।''

      'देश के वेल्थ क्रिएटर्स को नीचा दिखा रही है कांग्रेस...'

      गौरव वल्लभ ने भी कहा कि, ''आर्थिक मामलों पर वर्तमान समय में कांग्रेस का स्टैंड हमेशा देश के वेल्थ क्रिएटर्स को नीचा दिखाने का, उन्हें गाली देने का रहा है। आज हम उन आर्थिक उदारीकरण, निजीकरण व वैश्वीकरण (एलपीजी) नीतियों के खिलाफ हो गए हैं, जिसको देश में लागू कराने का पूरा श्रेय दुनिया ने हमें दिया है। देश में होने वाले हर विनिवेश पर पार्टी का नजरिया हमेशा नकारात्मक रहा। क्या हमारे देश में बिजनेस करके पैसा कमाना गलत है?''

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+