Maharashtra: संजय निरुपम कांग्रेस से निष्कासित, कल BJP में हो सकते हैं शामिल
महाराष्ट्र में कांग्रेस के उत्तर भारतीय चेहरा संजय निरुपम को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। पार्टी के इस ऐलान के बाद निरुपम में कांग्रेस को फिर से विचार करने का आग्रह किया था। इसके लिए उन्होंने पार्टी को एक सप्ताह का समय दिया लेकिन जब कांग्रेस की ओर से कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने भी अब पार्टी से दूसरी बना ली है। दावा किया जा रहा है कि निरुपम अब भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
मुंबई नार्थ सीट दावा करने वाले संजय निरुपम महाराष्ट्र में एक बड़ा उत्तर भारतीय चेहरा हैं। वे इससे पहले शिवसेना में थे। कांग्रेस से अलग होने के बाद उनके बीजेपी में जाने की संभावना अधिक है। वहीं सियासी गलियारों में चर्चा है कि वे शिवसेना में भी शामिल हो सकते हैं। शिवसेना में उनकी वापसी स्वाभाविक होगी लेकि अगर वे बीजेपी में शामिल होंगे तो एक बड़ा निर्णय होगा।

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की ओर कैंडिडेट्स के नामों के ऐलान के साथ रूठने और मनाने का दौर भी चल रहा है। इस बीच कांग्रेस नेता संजय निरुपम की कांग्रेस से निष्कासन की वजह पार्टी विरोधी गतिविधियां बताई जा रही हैं। हालांकि वे मुंबई नार्थ से इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के अंदर टिकट के दावेदार माने जा रहे थे लेकिन एमवीए में कांग्रेस के साथ सहयोगी दल उद्धव बालासाहेब ठाकरे के खिलाफ उन्होंने हाल ही में टिप्पणी की थी।
Recommended Video
ऐसे कांग्रेस ने एक्शन लिया है। महाराष्ट्र कांग्रेस की ओर से 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित के प्रस्ताव को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंजूरी दे दी है। कांग्रेस के इस प्रस्ताव में निरुपम की अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों की शिकायतों का हवाला दिया गया है।
संजय निरुपम के कांग्रेस से निष्कासन की वजह "पार्टी विरोधी बयान" बतया गया है। कांग्रेस ने इससे पहले बुधवार को पार्टी ने संजय निरुपम को पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची से भी हटा दिया था।
बता दें कि उत्तर पश्चिम मुंबई सीट सहित महाराष्ट्र में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुछ उम्मीदवारों की घोषणा के बाद श्री निरुपम ने कांग्रेस के साथ आईएनडीआई में सहयोगी, शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और उसके नेता उद्धव ठाकरे के खिलाफ कई टिप्पणियां की थीं। जिसके बाद महाराष्ट्र कांग्रेस ने उन्हें निष्कासित करने के बाद एआईसीसी को भी प्रस्ताव भेजने जा रही है। वहीं कांग्रेस सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पार्टी की महाराष्ट्र इकाई संजय निरुपम को निष्कासित करने का प्रस्ताव केंद्रीय नेतृत्व को भेजने की तैयारी कर रही है।
-
LPG गैस सिलेंडर की कमी को लेकर राज्य सरकार ने की स्थिति स्पष्ट, अफवाहों को लेकर भी कही ये बात -
Delhi News: दिल्ली के नए LG से BJP सांसदों की मुलाकात, ‘विकसित दिल्ली’ का रोडमैप तैयार करने पर सहमति -
Surabhi Khandelwal: मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की बेटी हार्ट अटैक से मौत, लंबे समय से थीं बीमार -
Bengal Chunav 2026: बीजेपी का मिशन बंगाल के लिए महामंथन, उम्मीदवारों के चयन के लिए बनाए गए सख्त पैरामीटर -
Lok Sabha Speaker Om Birla के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से कैसे खारिज हुआ? विपक्ष की 4 बड़ी चूक क्या? -
Saurabh Bhardwaj का BJP पर वार, भाजपा को कैसे पता आबकारी मामले में क्या फैसला आना है? -
LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! सरकार का नया फरमान, तुरंत करें ये काम नहीं तो कट सकता है गैस कनेक्शन -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी, मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह? इंटरनेट पर क्यों छिड़ी बहस -
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन












Click it and Unblock the Notifications