Bihar Election 2025 Date LIVE: दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान
Bihar Election 2025 Date LIVE: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का का ऐलान हो गया है, पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर को और दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को कराया जाएगा, मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
3 वर्षों से इस पल का इंतजार कर रहा हूं:मुकेश सहनी
शाम 4 बजे के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। हम विपक्ष में होने के कारण इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सत्ता में बैठे लोग अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे हैं, और हम विपक्ष में दलितों, पिछड़ों, अनुसूचित जातियों और जनजातियों के अधिकारों को छीने जाते हुए देख रहे हैं। हम पिछले 5 वर्षों से इस पल का इंतजार कर रहे थे, और मैं व्यक्तिगत रूप से पिछले 3 वर्षों से इस पल का इंतजार कर रहा हूं... हमारा समय अब आएगा: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी
Bihar Election 2025: इस साल का मतदान 2020 से कितना बदला?
Bihar Election 2025: इस साल का मतदान 2020 से कितना बदला? EC की 17 नई पहल क्या? जानें सबकुछ
चुनाव के लिए राजद तैयार है: प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव
राजद तैयार है। बिहार बदलाव के मूड में है। हम '2025, महागठबंधन 235' के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। चाहे जदयू हो या भाजपा, इनका कोई एजेंडा नहीं है। बिहार में एक नासमझ सरकार चल रही है, जिसे दिल्ली नियंत्रित कर रही है। बिहार में भ्रष्टाचार और अराजकता व्याप्त है: प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव
इन 7 राज्यों की इन 8 विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव
Bypoll 2025: बिहार चुनाव के साथ 7 राज्यों की इन 8 विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव, जानें वोटिंग की तारीख
Bihar Election 2025 Date LIVE: मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन जमा करने की सुविधा होगी
2025 के बिहार चुनावों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, "मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन जमा करने की सुविधा उपलब्ध होगी...मतदाता सत्यापन को आसान बनाने के लिए सीरियल और पार्ट नंबर प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाएंगे।"
यह लोकतंत्र की जननी की परीक्षा: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा
बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, और मतगणना 14 नवंबर को होगी।उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "बिहार चुनाव चुनावों की जननी होगा। यह देश के लिए एक मिसाल कायम करेगा... ये चुनाव लोकतंत्र की मजबूती का प्रमाण होंगे... यह लोकतंत्र की जननी की परीक्षा है और यह देश को एक नया संदेश देगा।"
Bihar Election Date: किस सीट के लिए कब होगा नामांकन?
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए नामांकन की तारीख पहले फेज के तय की गई है।
बिहार में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 को नतीजे
Bihar Election 2025 Date: बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 को नतीजे, जानें शेड्यूल
Bihar Election 2025 Date LIVE:सभी चौकियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी: मुख्य चुनाव आयुक्त
2025 के बिहार चुनावों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, "...विश्वास बहाली के उपाय के तौर पर CAPF को पहले से तैनात किया जाएगा...सभी अधिकारियों को पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से काम करना होगा। अगर किसी भी माध्यम या प्लेटफ़ॉर्म पर कोई फ़र्ज़ी ख़बर या गलत सूचना है, तो उसका खंडन किया जाएगा। ड्रग्स, शराब और नकदी के लेन-देन को रोकने के लिए सभी चौकियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी: मुख्य चुनाव आयुक्त
Bihar Chunav: BJP के इन दिग्गजों का टिकट कन्फर्म
Bihar Chunav: BJP में टिकट फाइनल! विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी समेत इन दिग्गजों का नाम कन्फर्म, सिर्फ ऐलान बांकी
बिहार के वोटर नहीं हो कर भी लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव?
Bihar Elections 2025: बिहार के वोटर नहीं हो कर भी लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव? क्या है नियम?
Bihar: सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की सीट पर कब होगी वोटिंग?
Bihar Chunav 2025 Date: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की सीट पर कब चुनाव? जानें पूरा शेड्यूल
बिहार चुनाव 2025 में हेट स्पीज, फेक न्यूज को लेकर आयोग सख्त
Bihar Assembly Election 2025: चुनावी माहौल को लेकर आयोग सतर्क, हेट स्पीच और फेक न्यूज पर EC की रहेगी पैनी नजर
Bihar Election 2025 Date LIVE: सुगम, सुरक्षित होगा चुनाव-CEC
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार सभी मतदान केंद्रों को अधिक सुगम, सुरक्षित और मतदाता-मित्र बनाया जा रहा है। हर बूथ पर हेल्प डेस्क, पीने का पानी, शौचालय, रैंप, पर्याप्त रोशनी और संकेतक बोर्ड जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। : मुख्य चुनाव आयुक्त
हिरोईन से कम नहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी
Love Story: किसी हिरोईन से कम नहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी, जानें कोन है दामाद?
सीट बंटवारे पर काफी चर्चा हुई है: उमेश सिंह कुशवाहा
जेडीयू बिहार अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा, "हम लगातार चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। हमने एनडीए कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया। हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। हम चाहते हैं कि चुनाव जल्द हों... सीट बंटवारे पर काफी चर्चा हुई है... 2025 में जनता विपक्ष को हमेशा के लिए घर भेज देगी... वह (नीतीश कुमार) सत्ता में होंगे।"
40 लाख फर्जी मतदाताओं के नाम हटा दिए गए...
बिहार में विधानसभा चुनावों की घोषणा आज होने वाली है। मैं बिहार के मतदाताओं से मतदान में भाग लेने और सही निर्णय लेने की कामना करता हूँ। मैं यह भी कहना चाहूँगा कि चुनाव शुरू होने से पहले, फर्जी मतदाताओं, घुसपैठियों या डुप्लिकेट नामों को हटाने के लिए SIR के तहत एक प्रक्रिया शुरू की गई थी और वह प्रक्रिया पूरी हो गई। प्रक्रिया पूरी होने के बाद, 40 लाख फर्जी मतदाताओं के नाम हटा दिए गए। वोट चोरी का आरोप लगाने वाले वही लोग थे जिन्होंने इस SIR का विरोध किया था। इसी तरह, महाराष्ट्र की मतदाता सूचियों को भी शुद्ध किया जाना चाहिए, क्योंकि उनमें बड़ी संख्या में फर्जी मतदाता और घुसपैठिए हैं। ऐसे सभी नामों को हटाने के लिए, शिवसेना की ओर से, हम महाराष्ट्र में SIR की मांग करते हैं: शिवसेना नेता संजय निरुपम
किस जाति से हैं जीतन राम मांझी, जानें इनके बारे में सबकुछ
Jitan Ram Manjhi: किस जाति से हैं जीतन राम मांझी, जानें 'चूहा मारकर खाने वाले' नेता का राजनीतिक सफर
बिहार के इन 5 खानदानी नेताओं के इर्द-गिर्द घूमती है सियासत
Bihar Poltices:सिर्फ लालू परिवार ही नहीं! बिहार के इन 5 खानदानी नेताओं के इर्द-गिर्द घूमती है प्रदेश की सियासत
READ MORE
















Click it and Unblock the Notifications