Love Story: किसी हिरोईन से कम नहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी, जानें कोन है दामाद?
IAS Love Story hindi: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासी पारा चरम पर है, सभी सियासी दलों ने एड़ी -चोटी का दम लगा रखा है। तो वहीं इसी चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने रविवार को एक प्रेसवार्ता की, जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि 'बिहार में विधानसभा चुनाव 22 नवंबर से पहले संपन्न करा दिए जाएंगे और बिहार की तरह पूरे देश में SIR कराए जाएगा।'
इस प्रैस वार्ता के बाद एक बार फिर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त सोशल मीडिया पर चर्चित हो गए हैं। आपको बता दें कि ज्ञानेश कुमार वर्ष 1988 बैच के केरल कैडर के आइएएस अधिकारी हैं और एक बेहद ही पढ़ेलिखे परिवार से आते हैं. उनके घर में आइएएस, आइपीएस, आइआरएस की भरमार है और साथ ही 28 सदस्य डॉक्टर हैं।

आपको बता दें कि 27 जनवरी 1964 को आगरा में जन्मे ज्ञानेश कुमार की दो बेटियां हैं, जिनके नाम मेधा रूपम और अभिश्री है और इनके दोनों दामाद IAS हैं। यहां हम आपको बतातें उनकी छोटी बेटी अभिश्री के बारे में, जो देखने में किसी हिरोईन से कम नहीं हैं, और उनकी प्रेम कहानी भी काफी फिल्मी है।
ज्ञानेश कुमार की बेटी IRS Abhishri की दिलचस्प है Love Story
मालूम हो कि ज्ञानेश कुमार की ये होनहार बेटी 2018 बैच की आईआरएस है, उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 297वीं रैंक हासिल की थी। वैसे इससे पहले उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज से फिजिक्स में ग्रेजुएशन किया। घर में पढ़ाई-लिखाई का माहौल था तो इनका मन भी शुरू से ही किताबों में लग गया और इसी के चलते उन्होंने देश की सबसे कठिन एग्जाम में 297वीं रैंक हासिल की।
जम्मू की बहुरानी हैं ज्ञानेश कुमार की IRS बेटी (Love Story)
उन्होंने IAS अक्षय लबरू से प्रेम विवाह किया है, जिनसे उनकी मुलाकात LBSNAA मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। दोनों को पहली नजर में ही मोहब्बत हो गई थी। गौरतलब है कि आईएएस अक्षय लबरू 2018 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं, उन्होंने UPSC में 104वीं रैंक हासिल की थी। ये मूल रूप से जम्मू के रहने वाले हैं इसलिए उनकी स्कूलिंग वहीं से हुई लेकिन उन्होंने स्नातक दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज से किया है।
JK में लेफ्टिनेंट गवर्नर के सचिवालय के एडिशनल सचिव (Love Story)
दोनों की शादी साल 2020 में हुई थी। दोनों ही सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा चर्चित रहते हैं। अभिश्री के 47 हजार और अक्षय लबरू के 30 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। दोनों मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं। फिलहाल त्रिपुरा कैडर के आईएएस अक्षय लबरू JK में लेफ्टिनेंट गवर्नर के सचिवालय के एडिशनल सचिव के तौर पर कार्यरत हैं तो वहीं अभीश्री भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) विभाग में कार्यरत हैं।














Click it and Unblock the Notifications