Bihar Chunav: बीजेपी में टिकटों पर मुहर! इस सीट से चुनाव लड़ेंगे विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में दो चरणों में मतदान होगा - पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को, जबकि नतीजों की घोषणा 14 नवंबर को की जाएगी। तारीखों के ऐलान के साथ ही सूबे का सियासी माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया है। बीजेपी ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
पार्टी इस बार 100 से अधिक सीटों पर मैदान में उतरने की रणनीति बना रही है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार बीजेपी अपने चुनावी समीकरणों और रणनीति, दोनों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। एंटी-इनकंबेंसी से निपटने के लिए पार्टी करीब दो दर्जन मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकती है, जबकि कई नए, ऊर्जावान और जमीनी चेहरों को मौका देने की योजना तैयार की जा रही है। यानी इस बार बीजेपी का फोकस सिर्फ जीत पर नहीं, बल्कि छवि और ताजगी पर भी है।

बीजेपी की रणनीति: टिकट कटेगा, नए चेहरे आएंगे
बिहार बीजेपी में इस बार टिकट वितरण को लेकर कड़ी छंटनी की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, करीब 20 से 24 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा जा सकता है। जिन विधायकों के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी (Anti-Incumbency) है, जो क्षेत्र में निष्क्रिय रहे हैं, या जिनके जीतने का अंतर पिछले चुनाव में बहुत कम रहा था, उनका पत्ता कट सकता है। बीजेपी की केंद्रीय टीम ने सर्वे रिपोर्ट और ग्राउंड फीडबैक के आधार पर उम्मीदवारों की एक शॉर्टलिस्ट तैयार की है, जिसमें वरिष्ठता से अधिक जीत की संभावना को प्राथमिकता दी गई है। यह कदम बीजेपी को नए और युवा चेहरों को चुनावी मैदान में उतारने का अवसर देगा।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: मैथिली ठाकुर के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस खत्म! पिता रमेश ठाकुर ने वनइंडिया को बताया सच
BJP Candidate List: इन दिग्गजों का टिकट फाइनल माना जा रहा
कठोर छंटनी की आशंका के बीच, कई बड़े और प्रभावशाली बीजेपी नेताओं का टिकट लगभग फाइनल माना जा रहा है। ये नेता संगठन में मजबूत पकड़ रखते हैं और अपने-अपने क्षेत्रों में लोकप्रिय हैं। जिन प्रमुख उम्मीदवारों का नाम अंतिम सूची में लगभग तय माना जा रहा है, वे इस प्रकार हैं:
- विजय कुमार सिन्हा-लखीसराय
- सम्राट चौधरी- पटना साहिब
- संजय सरावगी- दरभंगा
- नितिन नवीन- बांकीपुर
- नीतीश मिश्रा- झंझारपुर
- नीरज बबलू- छातापुर
- संजीव चौरसिया- दीघा (पटना)
- श्रेयसी सिंह- जमुई
- हरिभूषण ठाकुर बचौल- बिस्फी
- कुंदन सिंह- बेगूसराय
- पवन यादव- कहलगांव
- इंजीनियर शैलेंद्र- बिहपुर
- जनक सिंह- तरैया
- राणा रणधीर- मधुबन
- कृष्णा नंदन पासवान- हरसिद्धि
- मोतिलाल प्रसाद- रिगाबिहार
किन आधारों पर कटेंगे टिकट?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा उम्मीदवारों के चयन में इस बार सख्त मानदंड अपनाए जा रहे हैं। पार्टी "जीत की क्षमता" और "जनता में स्वीकार्यता" को सबसे अहम मान रही है।
- बढ़ती उम्र: 70 पार विधायकों को युवा चेहरों के लिए जगह छोड़नी पड़ सकती है।
- एंटी-इनकंबेंसी: जिनके खिलाफ जनता में गुस्सा या असंतोष है, उनका टिकट कटना तय माना जा रहा है।
- अनुशासनहीनता: पार्टी विरोधी गतिविधियों या बगावत करने वालों को मौका नहीं मिलेगा।
- गठबंधन समीकरण: सीटों की अदला-बदली या गठबंधन की जरूरतों से भी टिकट पर असर पड़ेगा।
- मजबूत नए दावेदार: जिन सीटों पर नए या प्रभावशाली उम्मीदवार हैं, वहां बदलाव तय है।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: बिहार चुनाव में महिलाएं बुर्का पहनकर दे सकती हैं वोट? जान लें चुनाव आयोग का नियम
-
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Nari Shakti Vandan Act क्या है? BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications