Bypoll 2025: बिहार चुनाव के साथ 7 राज्यों की इन 8 विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव, जानें वोटिंग की तारीख
Bypoll 2025: चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव की तारीखों के साथ 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की तारीखों की भी घोषणा कर दी है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब और झारखंड सहित सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 11 नवंबर 2025 को होंगे और चुनाव परिणाम 14 नवंबर 2025 को मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे।

बिहार के साथ-साथ जिन सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें जम्मू-कश्मीर की बड़गाम और नगरोटा सीट शामिल हैं। इसके अलावा, पंजाब की तरनतारन, झारखंड की घाटशिला, राजस्थान की अंता, तेलंगाना की जुबली हिल्स, मिजोरम की डम्पा और ओडिशा की नुआपाड़ा सीट पर भी चुनाव होंगे।

इन 8 सीटों पर क्यों करवाए जा रहे उपचुनाव?
उपचुनाव आमतौर पर तब होते हैं जब पांच साल के कार्यकाल के बीच कोई सीट किसी कारणवश खाली हो जाती है। इसके कारणों में किसी उम्मीदवार द्वारा दो जगहों से चुनाव लड़ना, त्यागपत्र देना, या पद पर रहते हुए निधन होना शामिल है। खाली सीट पर छह महीने के भीतर उपचुनाव कराने का नियम है।
बिहार में 7.42 करोड़ मतदाता चुनेगे नई सरकार
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा करते हुए बताया 6 नवंबर को पहले चरण में पटना सहित मध्य और उत्तरी बिहार के 121 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण में पूर्णिया, दरभंगा और मधुबनी जैसे नेपाल सीमा से सटे जिलों सहित 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
उन्होंनें बताया 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इन चुनावों में 7.42 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 3.92 करोड़ पुरुष और 3.5 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। इनमें 14 लाख पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाता हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications