Bihar Chunav: चुनाव ऐलान के बाद क्या मधुबनी से लड़ेंगी मैथिली ठाकुर, पिता रमेश ठाकुर ने बताया सच
Maithili Thakur Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। राज्य में 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इन तिथियों के बीच, राजनीतिक गलियारों में टिकट बंटवारे से ज्यादा चर्चा अब एक नए चेहरे की एंट्री को लेकर है।
बिहार की लोकप्रिय लोकगायिका मैथिली ठाकुर के अब सियासत के मैदान में उतरने की अटकलें तेज़ हो गई हैं। इन अटकलों को तब बल मिला जब बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया पर मैथिली की तारीफ़ की। इसके बाद चर्चा तेज़ है कि भाजपा उन्हें मधुबनी की किसी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है। हालाँकि, मैथिली के पिता ने कहा है कि बीजेपी हाईकमान से सीधा ऑफर आने पर ही वे इस पर सकारात्मक रूप से विचार करेंगे।

विनोद तावड़े और नित्यानंद राय से मिलीं मैथिली
शनिवार को लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की। इस दौरान उनके पिता रमेश ठाकुर भी साथ मौजूद रहे। जैसे ही इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आईं, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज़ हो गई। चर्चा शुरू हो गई कि क्या मैथिली ठाकुर अब राजनीति की पिच पर उतरने वाली हैं? बिहार भाजपा में संभावित नई एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर भी कयासों का दौर जारी है।
https://hindi.oneindia.com/news/bihar/maithili-thakur-bjp-bihar-vidhansabha-chunav-madhubani-vinod-tawde-1401691.htmlये भी पढ़ें: 'पुत्र मोह' में बिहार BJP के नेता! बेटे को टिकट दिलाने के लिए पटना से दिल्ली तक लॉबिंग कर रहे हैं ये 10 दिग्गज
BJP प्रभारी के पोस्ट के बाद चर्चा का बाजार गर्म
वहीं इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, वर्ष 1995 में बिहार में लालू राज आने पर जो परिवार बिहार छोड़कर चले गए, उस परिवार की बिटिया सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर जी बदलते बिहार की रफ्तार को देखकर फिर से बिहार आना चाहती हैं। आज गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय
जी और मैंने उनसे आग्रह किया कि बिहार की जनता के लिए और बिहार के विकास के लिए उनका योगदान बिहार का सामान्य आदमी अपेक्षित करता है और वे उनकी अपेक्षाओं को पूरा करें। बिहार की बिटिया मैथिली ठाकुर जी को अनंत शुभकामनाएं!
मैथिली ठाकुर ने क्या कहा?
वहीं विनोद तावड़े के फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए मैथिली ठाकुर ने लिखा कि, 'जो लोग बिहार के लिए बड़े सपने देखते हैं, उनके साथ हर बातचीत मुझे दूरदृष्टि और सेवा की शक्ति की याद दिलाती है। हृदय से सम्मानित और आभारी हूं। श्री नित्यानंद राय जी एवं श्री विनोद श्रीधर तावड़े जी
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: इन विधायकों का टिकट कटना लगभग तय! बिहार बीजेपी का नया 'टिकट फॉर्मूला' क्या है?
मैथिली के पिता रमेश ठाकुर ने वनइंडिया से क्या कहा?
मैथिली के पिता रमेश ठाकुर ने वनइंडिया को बताया कि अभी उनके पास बीजेपी की तरफ से इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं आया है और न ही उन्होंने इस बारे में कुछ सोचा है। वहीं जब वनइंडिया ने सवाल किया कि- यदि बीजेपी टिकट ऑफर करती है तो आपका क्या फैसाल होगा?
इसके जवाब में मैथिली के पिता ने कहा- अगर बीजेपी हाईकमान से सीधा ऑफर आता है, तो वे इस बारे में विचार कर सकते हैं। इस दौरान उनके लहजे में थोड़ी सकारात्मकता दिखी।












Click it and Unblock the Notifications