Ram Mandir Ayodhya LIVE: 1 लाख दीयों से जगमगा उठा गुवाहाटी का कामाख्या मंदिर
Aodhya Ram Mandir Mahostav Live: अयोध्या राम मंदिर में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई और उसके साथ ही आज 500 सालों का इंतजार खत्म हो गया है। अयोध्या नगरी दुल्हन की तरह सजी हुई है। इस खास कार्यक्रम के पीएम नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि थे और साथ ही देश के 8 हजार गणमान्य लोगों को निमंत्रण गया था। पूरे देश में उत्सव का माहौल है। ऐसे में अयोध्या सहित देशभर में और नेपाल में दीपोत्सव मनाया जा रहा है।

प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त दिन के 12 बजकर 29 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक का था। इसी शुभ मुहूर्त में श्याम वर्ण प्रभु श्रीराम का आगमन हुआ हैं। अभिजीत मुहूर्त में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई है। जिस वक्त ये प्रभु की आंखें खुली उस वक्त का दृश्य बेहद अलौकिक और भावुक था।
इस पेज पर आपको मिलेगी अयोध्या से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी। पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ












Click it and Unblock the Notifications