'...गलत प्रसारण से बचें', रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या मंदिर में रामलला का 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह 22 जनवरी को आयोजित किया गया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होंगे। समारोह को भव्य बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम जारी है।
इस बीच, केंद्र ने शनिवार (20 जनवरी) को मीडिया आउटलेट्स और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को एक सलाह जारी की। जिसमें कहा गया कि ऐसी किसी भी सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करने से परहेज करें, जो "झूठी या हेरफेर" हो सकती है। या फिर सांप्रदायिक सद्भाव या सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की क्षमता रखती हैं। फर्जी संदेश सोशल मीडिया पर छाए...

I&B Ministry issues advisory to check the spread of unverified, provocative and fake messages, in the context of Ram Lalla Pran Pratishtha in Ayodhya.
The Ministry has issued an advisory today, 20th January, 2024, to newspapers, television channels, digital news publishers and… pic.twitter.com/c9qepedkOR
— ANI (@ANI) January 20, 2024
सूचना और प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि सरकार ने देखा है कि कुछ असत्यापित, उत्तेजक और फर्जी संदेश फैलाए जा रहे हैं। खासकर सोशल मीडिया पर, जो सांप्रदायिक सद्भाव और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ सकते हैं। इसके मद्देनजर, मंत्रालय ने समाचार पत्रों, टेलीविजन चैनलों, डिजिटल समाचार प्रकाशकों और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को एक सलाह जारी की है।












Click it and Unblock the Notifications