'अयोध्या तो झांकी है, अभी मथुरा बाकी है' गाने वाली अंजलि द्विवेदी कौन हैं? क्या है उनका यूपी से रिश्ता?
Famous singer Anjali Dwivedi Profile in Hindi: अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है, जिसे लेकर पूरे भारत में उत्सव का माहौल है। भक्तगण रामभक्ति में डूबे हुए हैं तो वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर कई भजन और कविताएं भी काफी लोकप्रिय हो रही हैं।

इन्ही लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं भजन गायिका अंजलि द्विवेदी, जिनके गीत सीधा लोगों के दिलों पर दस्तक देते हैं।मूल रूप से यूपी की बरेली की रहने वाली अंजलि द्विवेदी ना केवल अपनी गीतों से भक्ति संदेश देती हैं, बल्कि वो अपने कीर्तन से सनातन धर्म की महत्ता भी बताती हैं।
हाल ही में उन्होंने वनइंडिया हिंदी से EXclusive बात की, जिसमें उन्होंने प्रभु श्री राम के आदर्शों के बारे में बात करते हुए ये कहा कि 'आज अवध में अगर वापसी राम जी की संभव हो रही है तो उसके पीछे देश के दो संत हैं, जिनका नाम है देश के प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ।'
उन्होंने कहा कि 'इस वक्त पूरा देश भगवामय हो गया है, जहां जाओ वहां लोग हाय-हैलो नहीं बोलते हैं बल्कि कहते जयश्रीराम। खुशी होती है कि देश धार्मिकता की ओर चल पड़ा है। मुझे ये कहने में बिल्कुल हिचक नहीं लगती है, प्रभु श्री राम अभी क्यों आ रहे हैं?'
'पहले पीएम मोदी आए फिर सीएम योगी आए'
'आने को वो 80 साल पहले भी आ सकते थे लेकिन उन्होंने पहले गुजरात से हमारे माननीय पीएम मोदी को भेजा और उसके बाद उन्होंने हमारे सीएम योगी आदित्यनाथ जी को भेजा।'
'अब अगवानी भी हो चुकी है और निगरानी भी'
'उसके बाद देश का नजारा जो बदला, एक-एक सनातनी जो जागा और जब देश में जागरूकता बढ़ गई तब प्रभु श्री राम ने सोचा कि अब मुझे जाना चाहिए क्योंकि अब अगवानी भी हो चुकी है और निगरानी भी हो चुकी है।'
'PM मोदी और CM योगी दो संत हैं'
गायिका ने आगे कहा कि 'इसलिए मैं इन दोनों संतों को, ये दोनों लोग मेरे लिए नेता नहीं हैं, ये वो हैं जिन्होंने मेरे राम को लाया, वरना इतने कारवीर चले गए, अपने जान को दांव पर लगा दिया। ना जाने कितने पूर्वज चले गए, 500 सालों का वनवास खत्म होने जा रहा है।'
'ऐसे संतों को मैं बारंबार प्रणाम करना चाहूंगी'
'आज अगर प्रभु श्रीराम आ रहे हैं तो माध्यम ये दोनों संत ही बने हैं। तो ऐसे संतों को मैं बारंबार प्रणाम करना चाहूंगी क्योंकि हमारे देश में ऐसा प्रधानमंत्री मिला जो कि बेहद ही सात्विक विचारधारा वाले हैं।'
'आगे अभी बहुत से काम हम सभी को करने को हैं'
इसके बाद गजल गायिका ने कहा कि 'अभी तो अयोध्या की बात हो रही है और 22 जानवरी को रामलला वहां पधारेंगे लेकिन अभी तो शुरुआत हुई है। आगे अभी बहुत से काम हम सभी को करने को हैं, अयोध्या की बात तो कारवीरों ने की, जिन्होंने अपनी जान दांव पर लगा दी।'
'अयोध्या तो झांकी है, अभी मथुरा बाकी है'
'अब हम सभी सनातनियों को एक होना है क्योंकि अभी श्रीकृष्ण भगवान की जन्मभूमि मथुरा में जो मस्जिद है, मुगलों के जमाने में उसमें कब्जा कर लिया, लेकिन सही मायने में वो श्रीकृष्ण की जगह है। हमें वो वापस लानी है। इसलिए मैं कहती हूं, अयोध्या तो झांकी है, अभी मथुरा बाकी है, सब बांध लो पेटी को, पिक्चर तो बाकी है।'
आपको बता दें कि भजन गायिका अंजलि द्विवेदी सोशल मीडिया स्टार हैं, इनके कीर्तन में भक्तों की भारी भीड़ देखी जाती है। इनके You Tube पर 638K subscribers हैं और ये युवागण में काफी लोकप्रिय भी हैं।
यहा देखें पूरा इंटरव्यू












Click it and Unblock the Notifications