Ram Mandir Pran Pratishtha Day 6: श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान जारी, जानिए आज क्या-क्या होगा?
Ram Mandir Pran Pratishtha Day 6: अयोध्या के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा और अनुष्ठान 16 जनवरी से ही शुरू कर दिए गए हैं।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज रविवार 21 जनवरी को छठा दिन है। आज रामलला की मूर्ति को औषधीय जल से स्नान कराया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आज 21 जनवरी को क्या-क्या किया जाएगा।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुताबिक आज रविवार को स्थापित देवताओं का दैनिक पूजन, हवन, पारायण, आदि कार्य किया जाएगा। दिन की शुरुआत देवताओं की दैनिक पूजा से होगी, जो चल रहे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठानों का केंद्र है।
इसके बाद रामलला की मूर्ति को औपचारिक स्नान कराया जाएगा। उसके लिए 114 कलशों से जल का उपयोग किया जाएगा,हर कलश में औषधीय तरल पदार्थ है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुताबिक आज मध्वाधिवास, मूर्ति का 114 कलशों के विविध औषधीयुक्त जल से स्नपन, महापूजा, उत्सवमूर्ति की प्रासाद परिक्रमा, शय्याधिवास, तत्लन्यास, महान्यास आदिन्यास, शान्तिक-पौष्टिक - अघोर होम, व्याहति होम, रात्रि जागरण, सायं पूजन और आरती होगी।
22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' या अभिषेक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। जबकि लक्ष्मीकांत दीक्षित के नेतृत्व में पुजारियों की एक टीम मुख्य अनुष्ठानों का नेतृत्व करेगी। 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में 8 हजार लोगों को बुलाया गया है, जिसमें राजनीतिक, मनोरंजन से लेकर खेल जगत और बिजनेस से जुड़े लोग शामिल हैं।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद, अयोध्या में 10 लाख दीय जलाए जाएंगे। जिससे इसका परिदृश्य एक मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्य में बदल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications