Ram Mandir: स्कूल-कॉलेज बंद, दफ्तर, अस्पताल में हाफ डे, जानिए 22 जनवरी को कहां क्या रहेगा बंद?
Ram Mandir News: अयोध्या में श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भाजपा शासित राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंज कर दिया गया है। वहीं सरकारी और गैर-सरकारी दफ्तरों में हाफ डे किए गए हैं। कई भाजपा शासित राज्यों में अस्पतालों में इमरजेंसी सर्विस को छोड़कर स्टाफ को हाफ डे दिया गया है।

केंद्र सरकार के दफ्तर, सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक और बीमा फर्म दोपहर 2:30 बजे से बंद रहेंगी। कुछ राज्यों में मांस ब्रिकी पर भी 22 जनवरी को प्रतिबंध लगाया गया है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय दफ्तरों में भी आधे दिन का अवकाश दिया है।
जानिए किन राज्यों में क्या रहेगा बंद?
- उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इसके साथ ही मांस-मदिरा की दुकानें भी बंद रहेंगी।
- हरियाणा में 22 जनवरी को स्कूलों बंद रहेंगे। हालांकि पंजाब में ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।
- छत्तीसगढ़ में सभी स्कूलों को बंद रहेगा।
- राजस्थान सरकार ने स्कूल-कॉलेजों में हाफ डे घोषित किया है।
- गुजरात में भी 22 जनवरी को हाफ डे घोषित किया गया है।
- गैर-भाजपा शासित राज्य ओडिशा में राज्य सरकार ने हाफ डे की घोषणा की है।
- गोवा में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। स्कूल, दफ्तर सब बंद रहेंगे। वहीं गोवा के सभी कैसीनो ने स्वेच्छा से 22 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे के बीच संचालन बंद करने का फैसला लिया है।
- महाराष्ट्र सरकार ने 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश (पब्लिक हॉलीडे) घोषित किया है। सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
- मध्य प्रदेश में भी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। सभी सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। मध्य प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में मांस की दुकानें बंद रहेंगी।
- उत्तराखंड में भी 22 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। ये दिन ड्राई डे भी रहेगा। सभी सरकारी दफ्तर 2.30 बजे तक बंद रहेंगे। स्कूलों और शैक्षणिक संस्थाओं में पूर्ण अवकाश रहेगा।
- असम में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। ड्राई डे रहेगा। ॉ
- इसके अलावा सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और पुडुचेरी में 22 जनवरी को हाफ डे दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications