CBI जज राजेश चक्रवर्ती का दावा, धमकी भरे पत्र मिले, टीएमसी नेता Anubrata को जमानत देने की मांग
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में विशेष सीबीआई कोर्ट के जज राजेश चक्रवर्ती का दावा है कि उन्हें धमकी दी जा रही है। Anubrata Mondal case CBI judge Rajesh Chakraborty threat letter
कोलकाता, 23 अगस्त : पश्चिम बंगाल के आसनसोल में विशेष सीबीआई कोर्ट के जज राजेश चक्रवर्ती का दावा है कि उन्हें धमकी दी जा रही है। बता दें कि जज राजेश टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल के मामले की सुनवाई कर रहे हैं।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक अनुब्रत मंडल को जमानत देने की मांग के साथ जज राजेश को धमकी भरे पत्र भेजे जा रहे हैं। खबर में कहा गया है कि अगर अनुब्रत को जमानत नहीं दी गई तो उनके परिवार को कमर्शियल मात्रा के मादक पदार्थ रखने के आरोप में एनडीपीएस केस में फंसाया जाएगा।
गौरतलब है कि टीएमसी नेता और पार्टी की बीरभूम जिला इकाई के अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को सीबीआई ने पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications